{"_id":"5ba7f45f867a557ea40c8d65","slug":"kerala-police-want-bishop-lie-detector-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल नन रेप केस: बिशप का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती है पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल नन रेप केस: बिशप का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती है पुलिस
एजेंसी, कोट्टायम
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
bishop mulakkal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार जालंधर के रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल केरल पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस अब मुलक्कल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। जल्द ही पुलिस मुलक्कल के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।
पुलिस रविवार को मुलक्कल को उस गेस्ट हाउस ले गई, जहां उसने नन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, मुलक्कल ने उसके साथ वीआईपी गेस्ट रूम में दुष्कर्म किया था, जहां वह ठहरता रहा है। मुलक्कल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोट्टायम पुलिस क्लब से कुरविलंगद ले जाया गया, जहां उसे सोमवार तक रखा जाएगा।
मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच नन के साथ 13 बार दुष्कर्म करने का आरोप है। बिशप को दो दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद सोमवार को पाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। केरल हाई कोर्ट ने शनिवार को उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने पर नन को चर्च ड्यूटी से हटाया
मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केरल हाई कोर्ट के पास 13 दिन तक प्रदर्शन करने वाली एक नन को चर्च की ड्यूटी से हटा दिया गया है। रविवार सुबह कोच्चि से वापस आई नन ने दावा किया कि उन्हें मदर सुपीरियर ने चर्च की तमाम गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया है। सिस्टर लूसी कालापुरा के मुताबिक, उन्हें मौखिक रूप से कहा गया है कि वह चर्च की गतिविधियों से दूर रहें।
पूरे मामले पर वायनाड स्थित सेंट मैरी चर्च के पादरी फादर स्टीफन कोटक्कल ने स्थानीय लोगों की ओर से चिंता जताए जाने के बाद सिस्टर कालापुरा को चर्च की गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। हालांकि फादर ने बदले की कार्रवाई की बात से इनकार किया। दूसरी ओर, केरल के एर्नाकुलम जिले के एक पादरी को अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। पादरी बार युहानन रामबान ने कहा कि सीरिया के दमिश्क स्थित चर्च हेडक्वार्टर से उन्हें चेतावनी वाला पत्र मिला है। इस पत्र में कैथोलिक नन के समर्थन में बयान देने के लिए उन्हें चेतावनी दी गई है।