{"_id":"5c0c6e41bdec2241c7692cd2","slug":"top-news-stories-of-december-9-2018-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
photo
राम मंदिर और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने आएंगे संघ प्रमुख
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में राम मंदिर और लोकसभा चुनाव की रणनीति एक साथ अगले वर्ष जनवरी में कानपुर में बैठकर बनाएंगे। वह एक सप्ताह के प्रवास पर यहां 23 जनवरी से 1 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान वह संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वयं सेवकों को भी दिशानिर्देश देंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी उनसे मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
रामलीला मैदान में राम मंदिर पर हुंकार आज, साढ़े 3 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना
विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निमार्ण जल्द शुरू करने को लेकर अयोध्या के बाद रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विराट धर्मसभा बुलाई है। धर्मसभा में हिस्सा लेने के लिए देश भर से साधु-संत दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के धर्मसभा में शामिल होने की संभावना है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने राम मंदिर निर्माण को लेकर साफ कर दिया है भले ही कुछ लोगों की प्राथमिकता राम मंदिर न हो लेकिन देश की प्राथमिकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल: आर्मी ने जितेंद्र मलिक को यूपी एसटीएफ के हवाले किया
बुलंदशहर हिंसा मामले में आर्मी ने मुख्य आरोपी जीतेंद्र मलिक को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया है। इससे पहले जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के बाद शनिवार को एसएसपी, स्याना सीओ और चिंगरावठी चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
असम में पंचायत चुनाव के आखिरी दौर के लिए मतदान आज
असम के 10 जिलों में पंचायत चुनावों के दूसरे व आखिरी दौर में रविवार को मतदान होगा। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को खत्म हो गया। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान की तमाम तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन पर पेरिस बंद, शहर में हाई अलर्ट
फ्रांस में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के फैलने और नए दंगे होने की आशंका के मद्देनजर पेरिस को बंद कर दिया गया है। शहर को ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को आशंका है कि यह प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर