Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meta blocking promotional videos of World Hindu Congress, say organisers; seek Fadnavis' help

मेटा ने हटाए प्रचार वीडियो?: विश्व हिंदू कांग्रेस का आरोप; आयोजकों ने फडणवीस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Nov 2026 06:16 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रचार वीडियो बार-बार हटाने पर मेटा विवादों में घिर गया है। आयोजकों का दावा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अपील वाला वीडियो भी दो बार हटाया गया। अब समिति ने मुख्यमंत्री से मेटा के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। आयोजन समिति ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Meta blocking promotional videos of World Hindu Congress, say organisers; seek Fadnavis' help
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 की आयोजन समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समिति का कहना है कि मेटा बार-बार कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े वीडियो हटा रहा है। इस मामले में समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन


आयोजन समिति ने बुधवार को फडणवीस को पत्र लिखा। इसमें मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की गई। समिति चाहती है कि अधिकारी मुंबई में मेटा के प्रतिनिधियों को बुलाएं। उनसे वीडियो हटाने की वजह पूछें। यह पत्र विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 की मुंबई आयोजन समिति के सचिव स्वदेश खेतावत ने लिखा है।
विज्ञापन


फडणवीस का संदेश भी दो बार हटाया गया?
आयोजन समिति ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। इसमें उन्होंने दुनियाभर के हिंदू समुदाय से विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 में शामिल होने की अपील की थी। समिति का आरोप है कि मेटा ने इस वीडियो को दो अलग-अलग मौकों पर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायतें दर्ज कराने के बाद वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया गया। समिति ने अपने पत्र में यह जानकारी दी। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।

आयोजन समिति के मुताबिक, 17 नवंबर को एक और प्रचार वीडियो हटा दिया गया। इस वीडियो का मकसद दुनियाभर के उभरते हिंदू युवा नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। इसमें खास तौर पर जेनरेशन जेड यानी जेन जी के युवाओं को बुलाया गया था। समिति ने कहा कि प्रचार सामग्री को बार-बार हटाने से उसके अभियान पर असर पड़ा है।

इससे दुनियाभर के हिंदू समुदाय तक पहुंचने की कोशिश प्रभावित हुई है। खासकर उन युवाओं तक पहुंचने में परेशानी हुई है, जो इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।

मेटा पर भेदभाव करने का आरोप लगाया?
आयोजन समिति ने वीडियो हटाने की घटनाओं पर चिंता जताई है। उसने भेदभावपूर्ण व्यवहार की आशंका भी जाहिर की है। समिति ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। वह जानना चाहती है कि वीडियो हटाने के पीछे क्या वजह थी।

ये भी पढ़ें: 'एआई से चल सकता है काम': अमेरिका में राहुल के बयानों पर भाजपा का तंज; क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

साथ ही, यह भी जांचने की मांग की गई है कि मेटा की कंटेंट मॉडरेशन नीतियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही हैं या नहीं। कंटेंट मॉडरेशन का मतलब सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो की जांच करना और उनके संबंध में कार्रवाई करना है।

फडणवीस से और क्या कार्रवाई करने की मांग की गई?
समिति ने मुख्यमंत्री से उचित पुलिस शिकायत दर्ज कराने का निर्देश देने की मांग की है। उसने यह भी कहा कि अगर जांच में लागू कानूनों के किसी उल्लंघन का पता चलता है, तो मामले की जांच शुरू की जानी चाहिए। 


आयोजन समिति ने मेटा से उसके कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े फैसलों पर जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की है। पत्र में कहा गया कि हिंदू संगठनों की वैध प्रचार गतिविधियों पर भेदभावपूर्ण रोक नहीं लगनी चाहिए।

कब और कहां होगा विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन?
विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 का आयोजन मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में होगा। यह कार्यक्रम 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इसमें 60 से ज्यादा देशों के 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed