आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
बिहार: एनडीए में ही रहेंगे पासवान, आज होगी सीट बंटवारे की घोषणा
लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का ही हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद पासवान की नाराजगी और एनडीए छोडने की अटकलों पर विराम लग गया है। रविवार को एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक के बाद सीटों के बंटवारे की विधिवत घोषणा की जाएगी। विस्तार से पढ़ें
सबरीमाला संघर्ष: आज दर्शन करेंगी 50 महिलाएं, पुलिस की चिंता बढ़ी
सबरीमाला मंदिर को लेकर जारी विवाद के बीच प्रतिबंधित आयु (10 से 50 साल) की 50 महिलाओं के रविवार को मंदिर पहुंचने की खबर ने केरल पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सभी महिलाएं चेन्नई के ‘मैनिथी’ संगठन की हैं। संगठन की सदस्य सेल्वी ने बताया कि तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल से करीब 50 महिलाएं रविवार को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
गुजरात : आज घोषित होगा जसदण विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम
गुजरात की जसदण विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
किसान दिवस पर आज मोदीनगर में सीएम योगी, किसानों को देंगे खास सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मोदीनगर के गांव पतला और इंदिरापुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब 325 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। उम्मीद की जा रही है कि किसान दिवस पर पश्चिमी यूपी के किसानों को साधने के लिए सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति के लिहाज से सीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है।