फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat : result of bypoll election in Jasdan will be declared on Monday

गुजरात : आज घोषित होगा जसदण विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम

Sun, 23 Dec 2018 04:00 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Gujrat : result of bypoll election in Jasdan will be declared on Monday

गुजरात की जसदण विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस उपचुनाव पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की निगाहें जमी हुई हैं। लोकसभा के लिए 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले यह उपचुनाव दोनों दलों के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। 

विज्ञापन


इस सीट के लिए 20 दिसंबर को मत डाले गए थे। भाजपा ने इस उपचुनाव में कोली समूदाय में प्रभावशाली और राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कुंवरजी बावलिया को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने अवसर नाकिया को मौका दिया है। नाकिया, राजकोट जिला पंचायत सदस्य हें और वह पांच बार विधायक रहे बावलिया के साथ भी निकटता से काम कर चुके हैं। नाकिया जीवन में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। 
विज्ञापन


बावलिया ने 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यह सीट जीती थी पर वह जुलाई महीने में त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये और मंत्री बना दिए गए थे। जसदण विधानसभा उपचुनाव में बावलिया और नाकिया के अलावा छह अन्य उम्मीदवार चुनाव में हैं। इस विधानसभा सीट में 2.32 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed