{"_id":"5c1ec589bdec2256e130100f","slug":"50-women-to-appear-in-sabrimala-temple-for-prayer-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला संघर्ष: आज दर्शन करेंगी 50 महिलाएं, पुलिस की चिंता बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला संघर्ष: आज दर्शन करेंगी 50 महिलाएं, पुलिस की चिंता बढ़ी
Sun, 23 Dec 2018 04:45 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 23 Dec 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर को लेकर जारी विवाद के बीच प्रतिबंधित आयु (10 से 50 साल) की 50 महिलाओं के रविवार को मंदिर पहुंचने की खबर ने केरल पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सभी महिलाएं चेन्नई के ‘मैनिथी’ संगठन की हैं।
विज्ञापन
संगठन की सदस्य सेल्वी ने बताया कि तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल से करीब 50 महिलाएं रविवार को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी। इस संबंध में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन को खत लिखकर जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस पर तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में दिए एक फैसले में भगवान अयप्पा के मंदिर में 10 से 50 साल के बीच की बच्चियों और महिलाओं के प्रवेश पर सदियों पुरानी रोक खत्म कर दी थी। तब से अब तक इस फैसले का कई हिंदू संगठन बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं। भारी सुरक्षा के बीच 50 साल से कम आयु की कई महिलाओं ने मंदिर में दर्शन की कोशिश की, लेकिन भक्तों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दर्शन को पहुंचे एक लाख श्रद्धालु
मंदिर की वार्षिक ‘मंडला पूजा’ में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन अभी से भगवान अयप्पा के भक्तों का हुजूम पहुंचने लगा है। शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर में दर्शन को पहुंचे। मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि शुक्रवार को 1,12,260 श्रद्धालुओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।