फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 3 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 03 Aug 2018 06:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 3 live Updates

कालेधन पर भारत को मिली बड़ी सफलता
विज्ञापन


भारत को अपने यहां टैक्स चुराकर स्विस बैंक में कालेधन के तौर पर छिपाने वालों पर शिकंजा कसने की कवायद में बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्विट्जरलैंड की सर्वोच्च अदालत ने अपने यहां के कर अधिकारियों को दो भारतीय नागरिकों के बैंक खातों का ब्योरा भारत सरकार को सौंपने की अनुमति दे दी है। ये दोनों भारतीय नागरिक इस आधार पर अपने लिए अदालत से राहत मांग रहे थे कि भारत ने उनका ब्योरा स्विस बैंक से चोरी हुए डाटा के आधार पर की जा रही टैक्स चोरी की जांच में मांगा है। विस्तार से पढ़ें

अब बाहरी लोगों को 15 दिन में अरुणाचल छोड़ने का फरमान

असम में एनआरसी के अंतिम मसौदे में 40 लाख लोगों को बाहर रखने के तीन दिनों बाद अब पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश के ताकतवर छात्र संघ ने राज्य में बिना वैध कागजात के रहने वाले तमाम लोगों को 15 दिनों के भीतर अरुणाचल छोड़ने का निर्देश दिया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बृहस्पतिवार को कजाखस्तान पहुंची। कजाखस्तान जाने के रास्ते में सुषमा थोड़ी देर के लिए तुर्कमेनिस्तान में भी रुकी। वहां उन्होंने अपने तुर्कमानी समकक्ष राशिद मेरेदोव से द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त बैठक की। बता दें कि सुषमा स्वराज संसाधन समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत कजाखस्तान, किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान के दौरे पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली का शानदार शतक, भारत की पहली पारी 274 रनों पर सिमटी

इस दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में सफलता को लेकर सवाल किए जा रहे थे। पिछली सीरीज की दस पारियों में कोहली 13.40 की औसत से महज 134 रन ही बना पाए थे जिसमें 39 उनका श्रेष्ठ स्कोर था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने 149 रन की पारी के साथ आलोचकों को तो जवाब दिया ही साथ ही मेजबान टीम को भी चेतावनी दे दी है। यह इंग्लैंड की धरती पर कोहली का पहला और कुल 22वां शतक है। कोहली की मदद से भारतीय टीम 274 रन बनाने में सफल रही। पहली पारी में इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त मिली जो दूसरे दिन पहली पारी में 287 रन पर आउट हो गई थी। विस्तार से पढ़ें


यूपी: सरकारी बंगले में बगैर अनुमति कराया 4.68 करोड़ का निर्माण, अखिलेश पर होगी कार्रवाई

सपा मुखिया आखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित 4, विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले में राज्य संपत्ति विभाग की अनुमति के बगैर 4.68 करोड़ रुपये का निर्माण कराया। यह खुलासा इस बंगले में तोड़फोड़ की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। 


पढ़ें पूरी खबर

जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजनों ने कहा- बेटी के साथ अनहोनी का डर

जैन मुनि से जुड़े वीडियो वायरल प्रकरण और एमटेक की छात्रा के अपहरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। 28 जुलाई को हरिद्वार जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से लापता हुई खतौली निवासी छात्रा के पिता ने बहादराबाद थाने में जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। 
विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed