{"_id":"5b6379214f1c1bb24b8b6869","slug":"external-affairs-minister-sushma-swaraj-reaches-kazakhstan-in-three-nation-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजाखस्तान पहुंची सुषमा स्वराज, सर्द हवाओं के बीच गर्मजोशी से हुआ स्वागत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कजाखस्तान पहुंची सुषमा स्वराज, सर्द हवाओं के बीच गर्मजोशी से हुआ स्वागत
एजेंसी, अस्ताना।
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बृहस्पतिवार को कजाखस्तान पहुंची। कजाखस्तान में विदेश मंत्री सुषमा का जोरदार स्वागत हुआ, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सुषमा ने अपने टृवीट में कजाखस्तान के लोगों की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कजाखस्तान दुनिया के सबसे सर्द देशों में से एक है लेकिन यहां के लोगों ने जिस गर्मजोशी के अंदाज में उनका स्वागत किया है उससे सर्दी का जरा भी अहसास नहीं हो रहा है
विज्ञापन
कजाखस्तान जाने के रास्ते में सुषमा थोड़ी देर के लिए तुर्कमेनिस्तान में भी रुकी। वहां उन्होंने अपने तुर्कमानी समकक्ष राशिद मेरेदोव से द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त बैठक की। बता दें कि सुषमा स्वराज संसाधन समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत कजाखस्तान, किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान के दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 2500 वर्ष पुराने प्राचीन और ऐतिहासिक संबंध।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज तीन देशों के दौरे के तहत कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंची। दोनों देशों की करीबी रणनीतिक साझेदारी है और कजाखस्तान मध्य एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश भागीदार है।
वहीं विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस दौरे के दौरान सुषमा अपने कजाखस्तानी समकक्ष कैरात अबदराखमानोव के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। सुषमा वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगी।