फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Assam NRC Row Arunachal Pradesh instructed illegal immigrants to go out of the border

अब बाहरी लोगों को 15 दिन में अरुणाचल छोड़ने का फरमान

Fri, 03 Aug 2018 05:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ईटानगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ईटानगर Updated Fri, 03 Aug 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
 After Assam NRC Row Arunachal Pradesh instructed illegal immigrants to go out of the border
असम में एनआरसी के अंतिम मसौदे में 40 लाख लोगों को बाहर रखने के तीन दिनों बाद अब पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश के ताकतवर छात्र संघ ने राज्य में बिना वैध कागजात के रहने वाले तमाम लोगों को 15 दिनों के भीतर अरुणाचल छोड़ने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ (आप्सू) ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि वह गैर-अरुणाचलियों को यहां से भगाने से ऑपरेशन क्लीन ड्राइव शुरू करेगा। आप्सू महासचिव तोबोम दाई ने कहा कि असम में मसौदा से बाहर होने वाले अवैध आप्रवासी अरुणाचल में घुसने का प्रयास कर सकते हैं। 
विज्ञापन


राज्य से गैर-अरुणाचलियों को भगाने के लिए ऑपरेशन क्लीन ड्राइव चलाने के लिए आप्सू ने एक समिति का भी गठन किया है। दाई ने यहां रहने वाले लोगों से परेशानी से बचने के लिए इनर लाइन परमिट व दूसरे दस्तावेज साथ रखने का कहा है। उन्होंने कहा कि उक्त अभियान का मकसद राज्य में बिना किसी वैध दस्तावेज के रहने वाले लोगों को बाहर निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्य सरकार ने बीते सप्ताह जरूरी परमिट के बिना रहने वाले लोगों की पहचान के लिए विभिन्न जिलों में एक अभियान शुरू किया था। इसके तहत तिराप जिले में इनर लाइन परमिट के बिना रहने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


परमिट के बिना यहां आने वाले 20 लोगों को भी इटानगर से वापस भेजा गया है। आप्सू ने राज्य के पेमा खांडू सरकार से राज्य की सीमा पर जांच चौकियों की तादाद बढ़ाने और घुसपैठ रोकने की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed