Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI foreign currency cash recovered from home of CGST Superintendent arrested in bribery case

सीबीआई: केंद्रीय अफसर के घर से 1.86 करोड़ नकद और विदेशी मुद्रा बरामद, रिश्वत मामले में CGST अधीक्षक गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 04:29 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 21 Nov 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
CBI foreign currency cash recovered from home of CGST Superintendent arrested in bribery case
सीबीआई के रडार पर सीजीएसटी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के पंचकूला में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) के एक अधीक्षक के आवास पर तलाशी के दौरान लगभग 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है। इस अधीक्षक को 19 नवम्बर को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने 19 नवम्बर को आरोपी अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उसने एक निजी फर्म के खिलाफ जीएसटी कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले अवैध रिश्वत की मांग की थी। पंचकूला में सीबीआई द्वारा बिछाए गए जाल के दौरान, आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद 20 नवंबर को तलाशी में 24.29 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, लगभग 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, और सोने के आभूषण, सोने की ईंटें तथा चांदी बरामद की गईं, जिनका कुल मूल्य लगभग 1.46 करोड़ रुपये है। इस तरह कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 1.86 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, एक जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा, एक वाहन और आरोपी तथा उसके परिवार के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


बरामद किए गए वित्तीय और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed