फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of august 24 live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 24 Aug 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
top news stories of august 24 live updates
आज से दिल्ली में निकलेगी अटल की अस्थिकलश यात्रा, सोनिया विहार के पास यमुना में विसर्जन 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को देश की प्रमुख नदियों में विसर्जित करने का कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य नेताओं के नेतृत्व में आज से दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थिकलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भाजपा के सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए सभी 14 जिलों से होकर गुजरेगी। 

पढ़ें पूरी खबर 

नीरव मोदी की लंदन में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, ईडी ने ब्रिटेन प्रशासन को भेजे जरूरी दस्तावेज 

पीएनबी घोटले के आरोपी नीरव मोदी की लंदन में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तारी के लिए ईडी ने ब्रिटेन प्रशासन को जरूरी दस्तावेज भेजे हैं। जिसकी लंदन प्रशासन ने पुष्टि भी कर दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर    
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक पीएम इमरान खान ने केरल त्रासदी पर जताया दुख, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी केरल में बाढ़ से हुई तबाही पर दुख जताते हुए मानवीय आधार पर भारत को मदद की पेशकश की है। पाकिस्तानी पीएम ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान के लोगों की ओर से हम केरल की बाढ़ से प्रभावित लोगों को दुआएं भेजते हैं। मानवीय आधार पर जो भी मदद की जरूरत होगी, हम उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं। 


पढ़ें पूरी खबर 

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कर सकते हैं बड़ा धमाका 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। इससे सियासी गलियारे में सिन्हा की आम आदमी पार्टी (आप) से नजदीकी की चर्चा आम है। जानकारों का मानना है कि आप के साथ गलबहियां कर रहे सिन्हा लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका कर सकते हैं।

पढ़ें पूरी खबर  

एशियन गेम्स 2018: छठे दिन इन खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय एथलीट, देखें पूरा शेड्यूल 

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 18 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में दसवें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में चार गोल्ड, चार सिल्वर और दस ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। आइए अब जानते हैं छठे दिन का कार्यक्रम... 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed