Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy and Coast Guard 76 Helicopters to Be Purchased for ₹15000 Crore Border Surveillance to Improve

नौसेना और तटरक्षक बल की बढ़ेगी ताकत: 15 हजार करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे, 76 हेलीकॉप्टर; सीमाओं पर मिलेगी मदद

Mon, 23 Nov 2026 09:23 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 23 Nov 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Navy and Coast Guard 76 Helicopters to Be Purchased for ₹15000 Crore Border Surveillance to Improve
समुद्र से सरहद तक बढ़ेगी भारत की ताकत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की हवाई ताकत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। दोनों बल अपने पुराने चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों की जगह नए यूटिलिटी हेलीकॉप्टर शामिल करेंगे। इसके लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। कुल 76 हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे, जिनमें से 51 नौसेना और 25 तटरक्षक बल को मिलेंगे। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल समुद्री निगरानी, सीमा पर टोही अभियान और आपात स्थिति में बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। खास बात यह है कि इस खरीद को मेक इन इंडिया के तहत पूरा करने की तैयारी है। यानी विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करके इन हेलीकॉप्टरों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

विज्ञापन


नौसेना और तटरक्षक बल को कितने हेलीकॉप्टर मिलेंगे और खरीद की प्रक्रिया क्या होगी?
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, 76 यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों की खरीद के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की आगामी उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा होगी। इस योजना के तहत नौसेना को 51 और तटरक्षक बल को 25 हेलीकॉप्टर दिए जाएंगे। इनकी खरीद रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया की 'बाय एंड मेक (इंडियन)' श्रेणी के तहत की जाएगी। इसका मतलब है कि पहले भारतीय कंपनियां विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं यानी ओईएम के साथ मिलकर हेलीकॉप्टरों का निर्माण करेंगी। इस व्यवस्था में विदेशी कंपनियों की तकनीक और भारतीय कंपनियों की निर्माण क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम करना है। नए हेलीकॉप्टर पुराने चेतक और चीता बेड़े की जगह लेंगे। दोनों बलों के मौजूदा दो इंजन वाले हेलीकॉप्टरों को संचालन के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से नए हेलीकॉप्टरों की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


नए हेलीकॉप्टरों की क्षमता कितनी होगी और एचएएल की क्या भूमिका है?
नौसेना और तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाने वाले नए हेलीकॉप्टर पांच टन से अधिक वजन उठाने वाली श्रेणी के होंगे। इनके साथ नौसेना की एक अलग योजना भी चल रही है। इसके तहत नौसेना हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 60 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर मरीन यानी यूएच मरीन खरीदने की तैयारी कर रही है। एचएएल इन हेलीकॉप्टरों को स्वदेशी तकनीक से विकसित करने पर काम कर रहा है। इससे नौसेना को समुद्री अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार हेलीकॉप्टर मिल सकेंगे। पहले नौसेना ने 111 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन वह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब 76 हेलीकॉप्टरों की नई खरीद योजना के साथ नौसेना और तटरक्षक बल के पुराने बेड़े को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सेनाओं को कुल कितने हेलीकॉप्टरों की जरूरत है?

  • देश की तीनों सेनाओं को मिलाकर करीब 500 हल्के हेलीकॉप्टरों की जरूरत है। इनमें से बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टरों की खरीद और निर्माण की प्रक्रिया अलग-अलग योजनाओं के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।
  • नौसेना और तटरक्षक बल के लिए 76 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना है।
  • इस प्रस्ताव में नौसेना को 51 और तटरक्षक बल को 25 हेलीकॉप्टर मिलेंगे।
  • नौसेना एचएएल से 60 यूएच मरीन हेलीकॉप्टर खरीदने की भी तैयारी कर रही है।
  • थलसेना और वायुसेना भी कुल 400 हेलीकॉप्टर खरीद रही हैं।
  • इन 400 हेलीकॉप्टरों में से 200 का निर्माण एचएएल और 200 का निर्माण निजी कंपनियां विदेशी साझेदारी में करेंगी।


सीमा निगरानी और बचाव अभियानों में कैसे काम आएंगे ये हेलीकॉप्टर?
हल्के हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सियाचिन जैसे ऊंचाई वाले बर्फीले इलाकों से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सीमावर्ती क्षेत्रों में इनका इस्तेमाल टोही और निगरानी अभियानों के लिए किया जाता है। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सड़क और दूसरे परिवहन साधनों की कमी के कारण हेलीकॉप्टरों की भूमिका और बढ़ जाती है। इनके जरिए सैनिकों की आवाजाही, जरूरी सामान पहुंचाने और सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलती है। दूसरी ओर, नौसेना और तटरक्षक बल के लिए समुद्री हेलीकॉप्टरों की जरूरत अलग है। समुद्र में जहाजों और नावों के संकट में फंसने पर लोगों को बचाने, खोज अभियान चलाने और समुद्री क्षेत्रों की निगरानी में इनका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में 76 नए हेलीकॉप्टरों की खरीद से नौसेना और तटरक्षक बल की निगरानी तथा बचाव क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed