फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal bihari vajpayee asthi kalash yatra to take place in Delhi from Monday

आज से दिल्ली में निकलेगी अटल की अस्थिकलश यात्रा, सोनिया विहार के पास यमुना में विसर्जन

Fri, 24 Aug 2018 02:40 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee asthi kalash yatra to take place in Delhi from Monday
अस्थि कलश यात्रा - फोटो : self
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को देश की प्रमुख नदियों में विसर्जित करने का कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य नेताओं के नेतृत्व में आज से दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थिकलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भाजपा के सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए सभी 14 जिलों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


यात्रा का समापन 31 अगस्त को सांसद मनोज तिवारी के लोकसभा क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पास यमुना नदी में अस्थियों के विसर्जन के साथ होगा। इसके पूर्व 23 अगस्त गुरुवार को शाम तक के लिए अस्थिकलश भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय 14, पंतमार्ग में रखा गया है जहां सामान्य जनता और पार्टी के लोग अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा का यह कार्यक्रम रखा गया है। जो लोग भीड़भाड़ या अन्य किसी कारण से अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके थे, या उन्हें अपनी श्रद्धांजलि नहीं दे सके थे, वे इस यात्रा के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इन रास्तों से गुजरेगी अस्थिकलश यात्रा

Atal bihari vajpayee asthi kalash yatra to take place in Delhi from Monday
मनोज तिवारी ने कहा कि इस दौरान पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई नेता अरुण सिंह, श्याम जाजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर और दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्र के सांसद उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस लंबी यात्रा में दो या तीन दिन या कुछ अधिक का समय लग सकता है जिसके बारे में गुरुवार शाम तक आधिकारिक जानकारी दे दी जाएगी। 

यात्रा की अंतिम रूपरेखा गुरुवार शाम तक तैयार कर ली जाएगी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थिकलश को प्रदेश कार्यालय से शुक्रवार सुबह 10:30 पर करोलबाग ले जाया जाएगा, उसके बाद यात्रा नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, महरौली, नजफगढ़, आउटर पश्चिम, केशवपुरम होते हुए चांदनी चौक जाएगी।

इसके बाद मयूर विहार, शाहदरा, नवीन शाहदरा होते हुए उत्तर-पश्चिम को ले जाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सोनिया विहार के पास यमुना में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न नेतागण उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed