फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi may be arrested anytime, ED submitted documents of arrests sent to London administration

नीरव मोदी की लंदन में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, ईडी ने ब्रिटेन प्रशासन को भेजे जरूरी दस्तावेज

Thu, 23 Aug 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi may be arrested anytime, ED submitted documents of arrests sent to London administration
Nirav Modi
पीएनबी घोटले के आरोपी नीरव मोदी की लंदन में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तारी के लिए ईडी ने ब्रिटेन प्रशासन को जरूरी दस्तावेज भेजे हैं। जिसकी लंदन प्रशासन ने पुष्टि भी कर दी है।    
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन ने सीबीआई से इस बात की पुष्टि की थी कि पीएनबी घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में ही है। अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई ने पुष्टि होते ही गृह मंत्रालय को प्रत्यर्पण अनुरोध भेज दिया है। नीरव मोदी को वापस लाने का अनुरोध अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई ने ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी को उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में भी लेने का अनुरोध किया है। इस साल जून में सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरपोल किसी भगोड़े के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस में अपने 192 सदस्य देशों से कहता है कि उनके यहां उसके दिखने पर उसे गिरफ्तार किया जाए या हिरासत में लिया जाए। इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

मालूम हो कि नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी, जो अमेरिकी नागरिक है, भाई निशाल मोदी, जो बेल्जियाई नागरिक है और मामा मेहुल चोकसी के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़कर चला गया था। कुछ सप्ताह बाद देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया। उक्त सभी इस मामले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी हैं।


अधिकारियों के अनुसार चोकसी को हाल ही में एंटीगुआ में देखा गया था जहां उसने नागरिकता ले ली है। नीरव मोदी और चोकसी ने कारोबारी और सेहत संबंधी कारणों का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed