इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
केरल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
विस्तार से पढ़ें
गृह मंत्री राजनाथ आज बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबरमेरठः भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समापन सत्र को संबोधित करेंगे अमित शाह, जुटेगा अमला
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज मेरठ में होने वाली बैठक अहम होगी। क्योंकि इस बैठक के समापन सत्र को जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, वहीं वह बैठक समापन के बाद प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों का अमला जुटेगा। विस्तार से पढ़ें
देवरिया कांड: एसआईटी के सवालों से घबराए अफसर, अटक गईं सांसें, गटकते रहे पानी
देवरिया कांड की जांच के लिए पुलिस लाइन सभागार और पीडब्लूडी डाक बंगले में अफसरों को बुलाकर बंद कमरे में एसआईटी टीम ने सवालों की बौछार की। कई बार तीखे सवाल सुनकर अफसरों की सांसें अटक गईं। घबराहट और बेचैनी छिपाने के लिए वह बार-बार पानी पीते रहे। इसके बावजूद उनके पास कई सवालों के जवाब नहीं थे। इसके लिए अफसर समय मांगते रहे। विस्तार से पढ़ें