फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Rajnath Singh to visit flood-hit Kerala live updates

गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा करेंगे 

Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
भाषा/ नई दिल्ली
भाषा/ नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh to visit flood-hit Kerala live updates
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

बयान में बताया गया है कि सिंह, मुख्यमंत्री पी विजयन और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ केरल तथा केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए तलाशी, बचाव एवं राहत उपायों की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के अलावा, केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।
विज्ञापन


सिंह ने शुक्रवार को विजयन को फोन पर बातचीत के दौरान बारिश और बाढ़ से उपजी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की मदद का आश्वासन दिया था।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई है। बयान में बताया गया है कि एनडीआरएफ की टीमों ने सात लोगों को बचाया है जबकि 398 लोगों और 12 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केरल बाढ़ : राहत शिविरों में 10,000 लोगों को आश्रय

केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते पेरियार नदी और सहायक नदियों के तट पर रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को एर्नाकुलम जिले में खोले गए 78 शिविरों में भेजा गया है। दो बांधों के पानी छोड़े जाने के बाद विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में परवूर, अलुवा, कनयणूर और कुनाथुनद तालुक में खोले गए 78 राहत शिविरों में 10,510 लोगों को आश्रय प्रदान किया गया है। 

जिला अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शिविरों में स्थानांतरित लोगों को भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सीएम आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया है और जनता से भी खुले दिल से दान करने का अनुरोध किया है। 

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘केरल में अभूतपूर्व बारिश का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करना एक कठिन कार्य होगा। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि केरल में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता में राहत प्रयासों में उदारतापूर्वक योगदान दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed