फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deoria case- officers restless during sit probe

देवरिया कांड: एसआईटी के सवालों से घबराए अफसर, अटक गईं सांसें, गटकते रहे पानी

Sun, 12 Aug 2018 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया Updated Sun, 12 Aug 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
deoria case- officers restless during sit probe
Deoria Shelter Home

देवरिया कांड की जांच के लिए पुलिस लाइन सभागार और पीडब्लूडी डाक बंगले में अफसरों को बुलाकर बंद कमरे में एसआईटी टीम ने सवालों की बौछार की। कई बार तीखे सवाल सुनकर अफसरों की सांसें अटक गईं। घबराहट और बेचैनी छिपाने के लिए वह बार-बार पानी पीते रहे। इसके बावजूद उनके पास कई सवालों के जवाब नहीं थे। इसके लिए अफसर समय मांगते रहे।

विज्ञापन


एसआईटी 13 अगस्त से पहले तक प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपने की जिम्मेदारी के चलते तत्परता से छानबीन कर रही है। संचालिका गिरिजा त्रिपाठी पर पांच अगस्त और 30 जुलाई को दर्ज केस से जुड़ी सभी पत्रावलियों को अपने कब्जे में लेकर दोनों विवेचकों को तलब किया। उनसे अब तक की विवेचना में आए तथ्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अन्य अफसरों से बारी-बारी पूछताछ की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक टीम ने जब मनाही के बाद भी संस्था में पुलिस की ओर से लड़कियों को रखे जाने के बारे में पूछा तो जिम्मेदार अधिकारी बगलें झांकने लगे। उन्होंने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, पर किसी भी तरह का कोई आदेश नहीं पेश कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति का भी कोई सहमति पत्र नहीं था। डीपीओ प्रभात कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद से अपनी ओर से की गई कार्रवाइयों का हवाला दिया, जबकि जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी जेपी तिवारी ने बाल अधिकारों के साथ किसी भी संस्था में बच्चों को रखे जाने की प्रक्रिया समझाई।


विदेशियों का पता तस्दीक करने में जुटी एलआईयू

बता दें कि स्टेशन रोड स्थित बालगृह से तीन बच्चों को विदेशियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। अब एसआईटी टीम मामले की जांच कर रही है। कुछ दिनों में ही यहां सीबीआई धमकने वाली है। इसी बीच एलआईयू टीम ने विदेशियों का पता तस्दीक करना शुरू कर दिया है। पता कराया जा रहा है कि जिन लोगों ने गोद लिया है, उनके घर बच्चे सुरक्षित हैं या नहीं। अन्य जानकारी भी मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed