फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi arrives at muzaffarpur shelter home,Long questioned by Brajesh Thakur's son

मुजफ्फरपुर बालिका गृह पहुंची सीबीआई, ब्रजेश ठाकुर के बेटे से की लंबी पूछताछ

Sat, 11 Aug 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 11 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
cbi arrives at muzaffarpur shelter home,Long questioned by Brajesh Thakur's son

मुजफ्फरपुर रिमांड होम मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली से पूरे दल बल के साथ सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। स्पेशल फोरेंसिक उपकरण लेकर पहुंची टीम ने बालिका गृह का चप्पा -चप्पा छान मारा। कई दस्तावेज जब्त किए। इतना ही नहीं ब्रजेश के बेटे राहुल आनंद को सीबीआई टीम ने फोन कर के बालिका गृह परिसर में बुलाया और उससे लम्बी पूछताछ की। 

विज्ञापन


इसके बाद बालिका गृह परिसर में एक बार फिर शवों को तलाशने के लिए जेसीबी मशीन लाया गया है। कहा जा रहा है कि सीबीआई इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है। रिमांड के लिए अदालत में आवेदन देने से पहले सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर की मेडिकल रिपोर्ट अपने पास मंगवाई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बालिका गृह रेप कांड की जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद सीबीआई ने अभी तक बालिका गृह का दौरा नहीं किया था। इस बालिका गृह का संचालन ब्रजेश ठाकुर का एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति करती थी। ब्रजेश इस कांड का मुख्य आरोपी है और अभी जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू रोड स्थित इसी कैंपस में ब्रजेश ठाकुर का घर और प्रिंटिंग प्रेस भी है। जिसमें कई अखबार छपते थे। फिलहाल उसके परिवार के लोग इस कैंपस को छोड़ चुके हैं। इस बीच कांग्रेस संसद अखिलेश सिंह के साथ भोजन करते ब्रजेश की एक फोटो वायरल होने से राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed