फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal

TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम

Mon, 01 Jun 2026 06:30 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला एक बार फिर हाजिर है। आज खेल प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करने वाली खबर क्रिकेट के मैदान से है। दरअसल, RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया है, जहां विराट कोहली के कड़क छक्के ने अनुष्का शर्मा समेत करोड़ों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेल के इस उल्लास के बीच देश की पढ़ाई-लिखाई व्यवस्था पर बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने सीबीएसई पर मोबाइल फोन से कॉपियां जांचने का गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे पीएम मोदी को घेरा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी बड़ी हलचल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान समझौते के मसौदे में बहुत सख्त शर्तें जोड़ दी हैं, जिससे ईरान के साथ बात बनते-बनते रह गई। वहीं,अपनी ही सेना से परेशान होकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इधर आम आदमी की जेब पर आज से महंगाई की नई मार पड़ी है क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिससे होटल और रेस्तरां में खाना-पीना महंगा हो सकता है, हालांकि व्यापारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू हो गया है जिससे बिना टैक्स के कारोबार हो सकेगा। उधर बंगाल में आज शुभेंदु मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार होने जा रहा है जिसमें 35 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि दिल्ली के साकेत हादसे को लेकर कोर्ट में एमसीडी की पोल खुल गई है कि कैसे डेढ़ महीने पहले ही लापरवाही पर पर्दा डाला गया था। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक जगह ...
विज्ञापन

RCB ने फिर जीती ट्रॉफी: लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम, 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ही बनी चैंपियन

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने इस तरह लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और वह टूर्नामेंट के इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन गई। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता।यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

US-Iran Crisis: ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते के मसौदे को वापस भेजकर उसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव करने को कहा है। इससे दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत लंबी खिंच सकती है और समझौते को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने अपने सलाहकारों के साथ हुई बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर और अधिक सख्त शर्तें जोड़ने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने को भी समझौते का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

CBSE पर राहुल का आरोप: कहा-मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
राहुल गांधी,लोकसभा में विपक्ष के नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों में जानबूझकर बदलाव किए गए, जिसके बाद कॉपियों को मोबाइल फोन से स्कैन किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

Cabinet Expansion in Bengal: शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिलेगा मौका

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

Delhi Building Collapse: कोर्ट में MCD ने झूठ न बोला होता तो न होता हादसा, डेढ़ माह पहले डाला 'पाप' पर पर्दा

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
साकेत में गिरी इमारत - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास छह मंजिला इमारत ढहने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। सबसे बड़ा सवाल उस जवाब को लेकर उठ रहा है जो निगम ने हादसे से महज डेढ़ माह पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू: मोदी सरकार का पांचवां बड़ा दांव, बिना टैक्स के बिकेंगे उत्पाद

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
भारत ओमान ट्रेड डील (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला
भारत और ओमान के बीच वृहद आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) एक जून यानी सोमवार से लागू होने जा रहा है। ईरान संकट के बीच इस समझौते से भारत के लिए एक और शुल्क-मुक्त बाजार खुल जाएगा। इससे न सिर्फ भारतीय वस्तुओं और सेवाओं को ओमान के बाजार में अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे एवं द्विपक्षीय कारोबार 10.61 अरब डॉलर से बढ़कर दोगुना होने की उम्मीद है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

ईरान में संकट: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- सब कुछ कमांडरों के हाथ, सरकार बेबस

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे सुप्रीम लीडर के दफ्तर को भेजा है। इस अप्रत्याशित कदम ने देश के शीर्ष नेतृत्व में मचे घमासान को सरेआम कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

RCB लगातार दूसरी बार IPL की विजेता: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने दी बधाई, पढ़ें नेताओं की प्रतिक्रिया

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने RCB को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार रात गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की इस शानदार जीत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डीके शिवकुमार और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों को बधाई दी। डीके शिवकुमार ने कहा कि आरसीबी ने पिछले साल की जीत का सिलसिला इस बार भी जारी रखा और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगलूरू और पूरे कर्नाटक के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने राज्य सरकार और आरसीबी के करोड़ों प्रशंसकों की ओर से टीम को शुभकामनाएं दीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

कोहली ने छक्का मारकर बनाया चैंपियन, खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा; विराट को दिया फ्लाइंग किस

top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse allegations trump iran deal
विराट के विनिंग शॉट के बाद जश्न मनातीं अनुष्का - फोटो : X

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 को अपना विजेता मिल गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। आरसीबी ने पिछली बार भी ट्रॉफी अपने नाम की थी, इस पर टीम ने अपनी ट्रॉफी को बरकरार रखा। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी उत्साहित नजर आईं। उनके रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed