{"_id":"6a28b0009656b9ad640cb7f8","slug":"top-news-pm-modi-longest-serving-elected-pm-us-military-action-iran-starlink-india-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: अमेरिका ने ईरान पर फिर दागीं मिसाइलें, पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; एलन मस्क को भारत में बड़ा झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: अमेरिका ने ईरान पर फिर दागीं मिसाइलें, पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; एलन मस्क को भारत में बड़ा झटका
Wed, 10 Jun 2026 06:01 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
आज बुधवार, 10 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने पर अमेरिका भड़क गया है और उसने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी खबर देश के राजनीतिक इतिहास से जुड़ी है, जहां 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं और इसी ऐतिहासिक कीर्तिमान के बीच आज एनडीए अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। तीसरी खबर दिग्गज कारोबारी एलन मस्क को लेकर है, जिन्हें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा झटका देते हुए स्टारलिंक की मंजूरी रोक दी है, जिससे चीन के बाद अब मस्क के लिए भारत का दरवाजा भी बंद होता दिख रहा है। चौथी खबर पश्चिम बंगाल की सियासत से है, जहां पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास को सरकारी तिरपाल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। पांचवीं खबर देश की साख से जुड़ी है, जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 साल की विदेश नीति की उपलब्धियां गिनाते हुए साफ कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। छठी खबर प्रधानमंत्री मोदी के इसी ऐतिहासिक कीर्तिमान को लेकर है, जिसके बाद दुनिया भर के वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। सातवीं खबर मौसम के मिजाज की है, जहां दिल्ली में बीती रात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। आठवीं खबर खेल के मैदान से है, जहां रोमांचक मुकाबले में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को आठ रन से हरा दिया है, मैच में सिर्फ सात रन पर चार विकेट गंवाना श्रीलंका को बेहद भारी पड़ा। नौवीं खबर पड़ोसी देश नेपाल से है, जहां दोबारा गृह मंत्री का पदभार संभालते ही गुरुंग ने एलान किया है कि साल 2001 के कुख्यात शाही हत्याकांड की फाइल फिर से खोली जाएगी। और आज की आखिरी यानी दसवीं खबर अमेरिका से है, जहां एच-1बी वीजा फीस को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप एक जज पर भड़क गए हैं और अदालती फैसले पर कहा है कि ऐसे आदेश देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने पर भड़का अमेरिका, ईरान के खिलाफ शुरू की सैन्य कार्रवाई
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूटने के कगार पर है। सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका बुरी तरह से ईरान पर भड़क गया है और अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हेलिकॉप्टर गिराए जाने का आरोप ईरान पर लगाया था और जवाबी कार्रवाई की बात कही थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
62 साल बाद टूटा रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी; आज NDA का शक्ति प्रदर्शन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए। पीएम मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के सबसे प्रभावशाली जननेताओं में हैं। नेहरू 13 मई, 1952 से 27 मई, 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
एलन मस्क को झटका: सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक की मंजूरी रोकी; चीन के बाद अब भारत का दरवाजा भी बंद!
स्टारलिंक को झटका
- फोटो : AI जनरेटेड
भारत ने शीर्ष अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को झटका देते हुए उनकी कंपनी स्टारलिंक को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी रोक दी है। सूत्रों ने बताया कि ईरान युद्ध में कंपनी के उपग्रह आधारित टर्मिनलों के उपयोग को लेकर चिंता के बाद यह फैसला किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास गिरफ्तार: सरकारी तिरपाल चोरी का आरोप, गुस्साई भीड़ ने फेंके अंडे
उज्ज्वल बिस्वास, बंगाल के पूर्व मंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में मंगलवार की रात एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। सूबे के पूर्व सुधार गृह मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई सरकारी राहत सामग्री यानी तिरपालों की हेराफेरी और गबन के मामले में की गई है। इस बड़ी कार्रवाई से ठीक पहले नदिया जिले में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर भारी हंगामा हुआ। स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ने गिनाईं 12 साल की विदेश नीति की उपलब्धियां, बोले- राष्ट्रीय हित सर्वोपरि
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह हमेशा स्पष्ट होना चाहिए कि मौजूदा सरकार 'भारत-पहले' नीति का पालन करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले की असली कसौटी यही होनी चाहिए कि वह राष्ट्र के हित में है या नहीं। यह बात उन्होंने डीडी इंडिया को 'विदेश नीति के 12 साल' पर दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में कूटनीति का एक अहम हिस्सा यह है कि प्रमुख ताकतों के बीच अपने देश की स्थिति को कैसे बेहतर बनाया जाए, जो आसान काम नहीं है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
PM मोदी का ऐतिहासिक कीर्तिमान: बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; वैश्विक नेताओं ने दी बधाई
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया भर के बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी के शानदार शासन, विकास मॉडल और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत की खुलकर तारीफ की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Weather: दिल्ली में 120 किमी की रफ्तार से चली आंधी, रात में बदला मौसम, राजधानी के कई इलाकों में बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया। तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया। आंधी की यह रफ्तार वर्ष 2001 के बाद से सबसे अधिक है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
IND A vs SL A: रोमांचक मुकाबले में आठ रन से जीता भारत ए, सात रन पर चार विकेट गंवाना श्रीलंका ए को पड़ा भारी
भारतीय ए टीम
- फोटो : BCCI
ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन ने भारत ए ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को आठ रन से हराया। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका को अंतिम ओवरों में सात रन के भीतर चार विकेट गंवाना भारी पड़ा और भारत ए ने इस तरह उसके मुंह से जीत छीन ली। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल: 'फिर खुलेगी 2001 के शाही हत्याकांड की फाइल', दोबारा गृह मंत्री पदभार संभालते ही गुरुंग ने किया एलान
सुदन गुरुंग
- फोटो : एएनआई (फाइल)
नेपाल के नए गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2001 के शाही हत्याकांड से जुड़ी फाइल को फिर से खोलेंगे, जिसमें तत्कालीन राजा वीरेंद्र शाह के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। पदभार संभालने के बाद गुरुंग ने यह घोषणा की। एक जून 2001 को नेपाल के नारायणहिटी शाही महल में शुक्रवार के रात्रिभोज के दौरान राजा शाह के परिवार के सभी सदस्य मारे गए थे, जिनमें रानी ऐश्वर्या और युवराज दीपेन्द्र शामिल थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
H-1B Fee: जज पर भड़के ट्रंप, बोले- देश को नुकसान पहुंचा रहे ऐसे फैसले; कोर्ट के आदेश पर क्या बोला व्हाइट हाउस?
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संघीय अदालत के फैसले की आलोचना की। दरअसल, अदालत ने एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर के शुल्क की शर्त को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि ऐसे फैसले देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...