फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india denies security clearance to elon musk starlink satellite internet

एलन मस्क को झटका: सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक की मंजूरी रोकी; चीन के बाद अब भारत का दरवाजा भी बंद!

Wed, 10 Jun 2026 04:12 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 04:12 AM IST
सार

भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा को अंतिम मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ईरान युद्ध के दौरान बिना लाइसेंस के भी स्टारलिंक टर्मिनलों के जरिए इंटरनेट चालू रहने की रिपोर्टों के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि भू-राजनीतिक तनाव या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में अमेरिकी स्वामित्व वाली इस कंपनी पर नियंत्रण पाना मुश्किल होगा। 
 

विज्ञापन
india denies security clearance to elon musk starlink satellite internet
स्टारलिंक को झटका - फोटो : AI जनरेटेड

विस्तार

भारत ने शीर्ष अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को झटका देते हुए उनकी कंपनी स्टारलिंक को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी रोक दी है। सूत्रों ने बताया कि ईरान युद्ध में कंपनी के उपग्रह आधारित टर्मिनलों के उपयोग को लेकर चिंता के बाद यह फैसला किया गया।
विज्ञापन


मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक को अंतिम परिचालन मंजूरी देने से इन्कार कर दिया। चिंता का कारण यह है कि स्टारलिंक टर्मिनलों का इस्तेमाल ईरान   और अमेरिका-इस्राइल के बीच युद्ध के दौरान किया गया। ईरान में इंटरनेट पर पाबंदी के बावजूद स्टारलिंक के टर्मिनलों के जरिये इंटरनेट चालू रहा। वह भी तब, जबकि कंपनी के पास ईरान में परिचालन का लाइसेंस तक नहीं था। डर है कि भू-राजनीतिक तनाव के समय अमेरिका में स्वामित्व रहने से स्टारलिंक को नियंत्रित करने में समस्या आ सकती है। किसी भी अशांति के दौरान यदि इंटरनेट पर पाबंदी लगाई जाए और रोक कारगर न हो तो इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रह सकता है। 
विज्ञापन




चीन के बाद भारत में भी नहीं हो पाएगा विस्तार
इस कदम से साफ है कि स्टारलिंक का वैश्विक विस्तार एकसमान नहीं रहने वाला है। स्टारलिंक पहले ही चीन में प्रवेश नहीं कर पा रहा है और अब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत भी इसके विस्तार दायरे से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव विवाद: नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का बड़ा कदम, कल चुनाव आयोग से करेगी मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed