{"_id":"6a2892213f43a930f001ce4b","slug":"narendra-modi-breaks-jawaharlal-nehru-record-as-longest-serving-elected-prime-minister-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 साल बाद टूटा रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी; आज NDA का शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
62 साल बाद टूटा रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी; आज NDA का शक्ति प्रदर्शन
Wed, 10 Jun 2026 03:52 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:52 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। लगातार 4,399 दिन पद पर रहकर वह भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के उस पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो दशकों से अटूट था। लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर पिछले 12 वर्षों से सत्ता के शिखर पर मौजूद पीएम मोदी देश के सबसे प्रभावशाली गैर-कांग्रेसी जननेता के रूप में उभरे हैं, जिनके निर्णयों ने देश की प्रशासनिक और वैश्विक दिशा को पूरी तरह बदल दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए। पीएम मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के सबसे प्रभावशाली जननेताओं में हैं। नेहरू 13 मई, 1952 से 27 मई, 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे।
मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री
बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले किए, जिन्होंने देश की राजनीति व प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा बदल दी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति, नागरिक सेवाओं का डिजिटलीकरण, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान क्रांति, जीएसटी का कार्यान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, कोविड-19 टीकाकरण अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है। भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था और कूटनीति के क्षेत्र में अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।
विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PM मोदी का ऐतिहासिक कीर्तिमान: बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; वैश्विक नेताओं ने दी बधाई
सबसे लोकप्रिय नेता
प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्र वैश्विक सर्वेक्षणों में लगातार सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में बने हुए हैं। उन्हें 30 से अधिक देश सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।
एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान हासिल करने के उपलक्ष्य में एनडीए बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करेगा। भारत मंडपम में एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और राजग नेताओं की बैठक में पीएम मोदी को बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। प्रस्ताव टीडीपी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू लाएंगे, जिसे सभी सहयोगी दल अपना समर्थन देंगे। इस दौरान मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों से जुड़ी प्रस्तुति दी जाएगी।