फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today

TOP News: सातवें दिन भी इंडिगो की 562 उड़ानें रद्द; गोवा का क्लब मालिक देश छोड़कर फरार; IND Vs SA पहला टी20 आज

Tue, 09 Dec 2025 06:24 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 09 Dec 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश में विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी है, इस कड़ी में सातवें दिन 562 उड़ानें रद्द हुईं हैं। वहीं देश के कई इलाकों में ठंड की दस्तक से लोग ठिठुरने लगे हैं। जबकि केदारनाथ में पारा माइनस 13 दर्ज हुआ है। इंडिगो संकट के बाद सख्ती दिखाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया है, कि मंत्रालय के अधिकारी देशभर के हवाई अड्डों का दौरा करेंगे और उड़ानों की संचालन पर नजर रखेंगे। वहीं रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लंदन में शांति योजना पर चर्चा की है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर उड्डयन मंत्री सख्त - फोटो : ANI

Indigo Crisis: सातवें दिन भी इंडिगो की 562 उड़ानें निरस्त, यात्रियों का फूट रहा गुस्सा; उड्डयन मंत्री हुए सख्त

इंडिगो एयरलाइन के संकट के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। उड़ानों के रद्द और देरी से चलने का सिलसिला सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। पायलट और चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण इंडिगो ने 562 उड़ानें रद्द कीं। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे ऑपरेटरों के लिए नजीर बने। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
कोहरे की चादर से में लिपटी अजमेर की सुबह। - फोटो : अमर उजाला

Weather: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, केदारनाथ में पारा -13; मैदान में बढ़ी ठंड, उत्तर भारत में ठिठुरने लगे लोग

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम यानी वायुमंडल की ऊपरी परत में चलने वाली तेज हवाओं ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है। हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में तीव्र गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा बढ़ने लगा है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
DGCA और मंत्रालय के अधिकारियों का साथ उड्डयन मंत्री की बैठक - फोटो : ANI

इंडिगो संकट के बाद सख्ती: 'देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी', उच्च स्तरीय बैठक में बोले उड्डयन मंत्री

इंडिगो की उड़ानों में आ रही बड़ी बाधा और यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मंत्रालय ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देशभर के एयरपोर्ट्स पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उनका काम होगा, एयरलाइन संचालन की स्थिति को जमीन पर जाकर समझना और यात्रियों से बात कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानना। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock

जोखिम: दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत के शहर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी कोई असर नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के मुताबिक सुरक्षित पीएम 2.5 स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए, जबकि भारत के प्रमुख महानगर साल भर औसतन इससे 10 से 20 गुना अधिक प्रदूषण झेलते हैं। वहीं ग्लोबल एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के अनुसार दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
मारोस सेफकोविक और पीयूष गोयल की मुलाकात - फोटो : ANI

India-EU FTA: 'भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता जल्द पूरा हाने की उम्मीद', गोयल बोले- पूरी निष्ठा से कर रहे काम

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ समग्र तथा संतुलित मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। ऐसा समझौता एकतरफा नहीं हो सकता है। सभी दौर की बातचीत में दोनों पक्षों के हितों के बारे में चर्चा होती है, जिससे समझौता निष्पक्ष और संतुलित रह सके। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
शेख हसीना और एम अब्दुर रहमान खान - फोटो : ANI/ nbr.gov.bd

Bangladesh: कर्ज के जाल में फंसा बांग्लादेश, ब्याज बना बजट का बड़ा खर्च; राजस्व प्रमुख ने दी ये बड़ी चेतावनी

बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति लगातार कठिन होती जा रही है और अब देश के राजस्व प्रमुख ने चेतावनी दी है कि बांग्लादेश 'कर्ज के जाल' में फंस चुका है। सरकार की कमाई के मुकाबले कर्ज भुगतान अब बजट का दूसरा सबसे बड़ा खर्च बन गया है, जबकि टैक्स से होने वाली आय बेहद गिर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

Russia-Ukraine Conflict: लंदन में राष्ट्रपति जेलेंस्की की अहम बैठक, शांति योजना पर यूरोपीय नेताओं की चर्चा तेज

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को लंदन में फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं से मुलाकात की। ये बैठक ऐसे समय हुई जब रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की शांति योजना पर चर्चा तेज हो रही है और हालात को निर्णायक समय बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
फूड - फोटो : Istock

CRISIL: घर में पकने वाली थाली की कीमत एक साल में 13% घटी; आलू, टमाटर-प्याज के भाव घटने का नवंबर में दिखा असर

सब्जियों और दालों के भाव घटने से घर में पकने वाली शाकाहारी और मांसाहारी थाली एक साल में 13 फीसदी तक सस्ती हो गई। क्रिसिल रेटिंग के अनुसार, नवंबर में शाकाहारी थाली की कीमत 28.4 रुपये रह गई जो नवंबर, 2024 में 32.7 रुपये थी। इसी दौरान मांसाहारी थाली का दाम 61.5 रुपये से घटकर 53.8 रुपये पर आ गया। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
विक्रम भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrampbhatt

विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई से उदयपुर लेकर आई पुलिस, 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

उदयपुर पुलिस फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार देर रात शहर ले आई। दोनों पर 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस चल रहा है। पीटीआई की खबर के अनुसार विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट को चित्रकूट नगर के ओल्ड वुमंस पुलिस स्टेशन में रखा गया है। मंगलवार को इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI

IND vs SA Playing 11: गिल और हार्दिक की मैदान पर होगी वापसी, सैमसन-जितेश में से किसे मिलेगा मौका? जानें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में उतरेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस सीरीज से वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

TOP News: IndiGo cancels 562 flights for the seventh day; Goa club owner flees; IND vs SA first T20 today
अवसाद। - फोटो : Istock

अध्ययन: तनाव से नहीं, मस्तिष्क में संचार असंतुलन से होता है अवसाद

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (एनआईएमएच) के वैज्ञानिकों ने पाया है कि अवसाद (डिप्रेशन) या चिंता (एंग्जायटी) केवल बाहरी तनाव या भावनात्मक अनुभव का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे मस्तिष्क के सिग्नल ट्रांसमिशन सिस्टम में गहराई से जुड़ा न्यूरल असंतुलन जिम्मेदार है। यह शोध नेचर न्यूरोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और इसे अब तक का सबसे सटीक न्यूरो-बायोलॉजिकल मॉडल ऑफ डिप्रेशन कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed