फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special 26 Style Fake Raid in Mumbai: Income Tax Inspector Among 10 Arrested for rs 1 Crore Extortion Bid

मुंबई में 'स्पेशल 26' वाली नकली रेड: असली इनकम टैक्स इंस्पेक्टर भी शामिल, कारोबारी से मांगे 1 करोड़; 10 अरेस्ट

Thu, 10 Sep 2026 10:22 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Thu, 10 Sep 2026 10:22 PM IST
सार

मुंबई के अंधेरी में स्पेशल 26 की तर्ज पर कारोबारी के दफ्तर में फर्जी आयकर छापा मारकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पूर्व ड्राइवर समेत तीन महिलाएं और आयकर विभाग के दो असली कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश से शुरू हुई यह साजिश कैसे इतनी बड़ी वारदात में बदल गई? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Special 26 Style Fake Raid in Mumbai: Income Tax Inspector Among 10 Arrested for rs 1 Crore Extortion Bid
ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई में अंधेरी में बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर एक कारोबारी के दफ्तर पर फर्जी छापा मारकर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस सनसनीखेज मामले में फर्जी अधिकारियों के साथ आयकर विभाग के असली इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट भी शामिल थे। अंधेरी पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड पूर्व ड्राइवर, तीन महिलाओं और आयकर विभाग के दो कर्मचारियों समेत सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए रची साजिश
डीसीपी दत्ता नलावड़े के अनुसार, यह पूरी साजिश पुरानी रंजिश और बदले की भावना से रची गई थी। शिकायतकर्ता राजकुमार कंडासामी (49) अंधेरी में अपना दफ्तर चलाते हैं। आरोपी संतोष उदय खोपटकर (37) पहले उनके यहां ड्राइवर था, जिसे विवाद के बाद 6 महीने का वेतन दिए बिना निकाल दिया गया था। इसी का बदला लेने और पैसे ऐंठने के लिए संतोष ने दफ्तर की अंदरूनी जानकारियों का फायदा उठाया और कुछ पुरुषों, महिलाओं तथा आयकर विभाग के दो अधिकारियों के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची।
विज्ञापन


ऐसे दिया घटना को अंजाम
पिछले सप्ताह घटना वाले दिन आरोपी फर्जी और असली सरकारी पहचान पत्र दिखाकर दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों पर आयकर व क्राइम ब्रांच की कार्रवाई का खौफ पैदा किया। आरोपियों ने कारोबारी राजकुमार कंडासामी और उनकी पत्नी का अपहरण करने की कोशिश की। कोई बाहर संपर्क न कर सके, इसलिए उन्होंने दफ्तर के दरवाजे बंद कर दिए और वहां मौजूद कारोबारी, उनकी पत्नी तथा 10 कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद जेल भेजने और भारी जुर्माने का डर दिखाकर कार्रवाई से बचाने के एवज में 1 करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकलकर पीड़ित कारोबारी अंधेरी पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2), 204, 205, 333, 140(2), 127(1), 351(2) और 308(4) के तहत मामला दर्ज किया। टेक्निकल सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मुख्य साजिशकर्ता संतोष खोपटकर के अलावा विनय रमेश मोरे (37), प्रेम किसन सबनानी (50), प्रज्ञा हरीश माईन (27), रेशमा शामराव वारंग (41) और सबीना हाफीज शेख (48) को गिरफ्तार किया।


पूछताछ के दौरान सामने आया कि इस फर्जी रेड के वक्त आयकर विभाग में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश महावीरप्रसाद मिश्रा (57) और टैक्स असिस्टेंट सुनील मनोहर गोरे (59) भी दफ्तर में मौजूद थे। साजिश में संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस ने 10 सितंबर को इन दोनों सरकारी कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में शामिल जितु उर्फ जितेंद्र नामदेव मोरे (52) और अशोक विठोबा शिंदे (57) को भी गिरफ्त में लिया गया, जिससे गिरोह के सभी 10 सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed