फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert

Top News: नीट पेपर लीक में एक और गिरफ्तार; भारत-नीदरलैंड के बीच 17 फैसले; PAK के नापाक मंसूबे, एजेंसियां अलर्ट

Sun, 17 May 2026 05:42 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 17 May 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश और दुनिया में शनिवार को कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच अब एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंच गई है। जांच एजेंसी को शक है कि परीक्षा से पहले लाखों रुपये लेकर असली प्रश्नपत्र लीक किया गया। इस मामले ने 23 लाख छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौते हुए, जिनमें सेमीकंडक्टर, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। दूसरी ओर पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाके में पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने 128 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में 50 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क सामने आया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली में गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि शाम के समय हल्की बारिश राहत दे सकती है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति समिति में न्यायिक प्रतिनिधित्व संवैधानिक रूप से अनिवार्य नहीं है। खेल जगत में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। कॉरपोरेट और शिक्षा जगत की खबरों में टीसीएस यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने पॉश कमेटी सदस्य की जमानत याचिका खारिज कर सख्त टिप्पणी की। वहीं सीबीएसई ने बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा नौ और दस में तीन भाषाएं पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है, जो जुलाई सत्र से लागू होगा। मनोरंजन जगत में तुषार कपूर ने फिल्म गोलमाल पांच को लेकर नई अपडेट साझा की, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन
Trending Videos

नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच, लाखों रुपये में बंटे थे सवाल

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
CBI - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जुड़े एक सरकारी अधिकारी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की इस जांच से पता चला है कि परीक्षा से कई दिन पहले ही असली पेपर लीक हो गया था और इसके पीछे एक बहुत बड़ा और शातिर नेटवर्क काम कर रहा था। इस खुलासे के बाद से शिक्षा विभाग और 23 लाख छात्रों के बीच भारी हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज: नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी की मौजूदगी में 17 बड़े फैसले; सेमीकंडक्टर पर भी साझेदारी

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और नीदरलैंड के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 17 बड़े समझौते और साझेदारियां हुईं। इन समझौतों का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा, खेती, सेहत, डेयरी, जल प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों देशों ने साफ कहा कि ये फैसले आने वाले समय में विकास, रोजगार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: कल से लखनऊ में जुटेंगे सियासत-सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज, आयोजन को लेकर शहरवासी भी उत्साहित

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
संवाद की तैयारियों को लेकर अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद गणमान्य नागरि - फोटो : amar ujala
कल से लखनऊ के सेंट्रम होटल में अमर उजाला संवाद शुरू होने जा रहा है। संवाद में प्रदेश के विकास पर चर्चा के लिए सियासत, सिनेमा, खेल और धर्म जैसे क्षेत्रों के दिग्गज अपनी बात अमर उजाला से मंच से देश-दुनिया के सामने रखेंगे और चर्चा के बहाने अपने कुछ निजी अनुभव भी उपस्थित लोगों से साझा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi: 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में छह गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब; 51 लाख रुपये जब्त

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
जीएसटी चोरी - फोटो : सांकेतिक
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी कंपनियां बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, महज एक कंपनी के जरिये 128 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगाई गई। इस फर्जीवाड़े से आरोपियों ने करीब 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Weather Update: 26 तक केरल पहुंचेगा मानसून, दक्षिण में बाढ़ का खतरा; उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखे की आशंका

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

इस मानसून सत्र में देश के लगभग आधे हिस्से, उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका है। जून से सितंबर के बीच होने वाली मानसूनी बारिश के भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसका प्रमुख कारण प्रशांत महासागर में बन रहा शक्तिशाली अल नीनो है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में भीषण बाढ़ का खतरा भी है। कृषि प्रधान भारत के लिए मानसून की यह स्थिति बहुत भयावह है, जो बहुत हद तक मानसूनी वर्षा पर निर्भर है। पढ़ें पूरी खबर

Suprme Court: 'CEC की नियुक्ति में न्यायिक प्रतिनिधित्व अनिवार्य नहीं', केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Amar Ujala
संविधान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए चयन समिति में न्यायिक प्रतिनिधित्व को अनिवार्य नहीं करता है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर ये बात कही है। सरकार ने कहा कि न्यायपालिका के किसी सदस्य को शामिल करना एक विधायी विकल्प है, न कि सांविधानिक अनिवार्यता। यह हलफनामा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023 की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दाखिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
कोलकाता ने गुजरात को हराया - फोटो : IANS
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंसी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। वहीं, केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए जबकि सौरभ और ग्रीन को एक-एक मिला। पढ़ें पूरी खबर...

टीसीएस यौन उत्पीड़न मामला: पॉश कमेटी मेंबर पर लगा अपराध में साथ देने का आरोप, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
टीसीएस - फोटो : Adobestock
टीसीएस यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन के मामले में महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने टीसीएस की साइट हेड और 'पॉश' (POSH) कमेटी की सदस्य अश्विनी चैनानी को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने अपने कड़े फैसले में कहा है कि अश्विनी ने एक पीड़िता की शिकायत को पूरी तरह से नजरअंदाज किया, जो सीधे तौर पर इस घिनौने अपराध को उकसाने और आरोपियों का साथ देने के बराबर है। इस मामले में अश्विनी के अलावा चार अन्य आरोपियों- तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी और आसिफ अंसारी की जमानत याचिका भी शुक्रवार को खारिज कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

CBSE: सीबीएसई का बड़ा फैसला, क्लास 9-10 के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य; कक्षा नौ के लिए एक जुलाई से होगा लागू

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
CBSE Board - फोटो : Official Website
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 और 10 की भाषा शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। 15 मई 2026 को जारी एक परिपत्र में बोर्ड ने बताया कि संशोधित भाषा संरचना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

'गोलमाल 5' को लेकर तुषार कपूर ने दी बड़ी अपडेट, शेयर की सेल्फी; आफताब ने किया कमेंट

TOP News Hindi 17th may neet paper leak issue pm modi netherland visit pakistan security agencies alert
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
एक्टर तुषार कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। तुषार कपूर ने अपनी टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed