फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 KKR vs GT Result: Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

KKR vs GT: कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, टूटा गुजरात की जीत का सिलसिला; अंक तालिका में हुआ बदलाव

Sat, 16 May 2026 11:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2026 11:45 PM IST
सार

केकेआर ने गुजरात को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर द्वारा दिए गए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IPL 2026 KKR vs GT Result: Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
कोलकाता ने गुजरात को हराया - फोटो : IANS

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंसी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। वहीं, केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए जबकि सौरभ और ग्रीन को एक-एक मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2026 KKR vs GT Result: Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
कोलकाता ने गुजरात को हराया - फोटो : IANS
कोलकाता सातवें स्थान पर पहुंची
इसी के साथ गुजरात की लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। फिलहाल टीम तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। अब टीम की नजर अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने पर होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
मुंबई इंडियंस (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.701
विज्ञापन

IPL 2026 KKR vs GT Result: Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
कोलकाता बनाम गुजरात - फोटो : IANS
गुजरात की पारी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर कार्तिक त्यागी की गेंद सुदर्शन की बाएं कोहनी पर लगी। उस समय तक सुदर्शन 13 गेंदों में 23 रन बना चुके थे। सुदर्शन को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। सुदर्शन के स्थान पर निशांत संधु (1) मैदान पर आए, लेकिन एक ओवर बाद उनका विकेट भी गिर गया। यहां से कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने जोस बटलर के साथ 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

गिल 49 गेंदों में सात छक्कों और पांच चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17वें ओवर के बीच सुदर्शन फिर से मैदान पर लौटे। उन्होंने जोस बटलर के साथ 15 गेंदों में 30 रन जुटाए। बटलर 35 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए। साईं सुदर्शन अंत तक क्रीज पर टिके रहे, जबकि सुदर्शन 28 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

IPL 2026 KKR vs GT Result: Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
अंगकृष रघुवंशी - फोटो : IANS
केकेआर की पारी
इससे पहले, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिन एलन के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन जोड़े। फिन एलन 35 गेंदों में 10 छक्कों और चार चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यहां से रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी 44 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों के साथ 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साईं किशोर ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed