फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tusshar Kapoor wraps Golmaal 5 shoot schedule says picture abhi baaki hai

'गोलमाल 5' को लेकर तुषार कपूर ने दी बड़ी अपडेट, शेयर की सेल्फी; आफताब ने किया कमेंट

Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
सार

Golmaal 5 Update: हाल ही में तुषार कपूर ने फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर एक अपडेट दी है। उन्होंने टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस पर अभिनेता और फैंस ने कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Tusshar Kapoor wraps Golmaal 5 shoot schedule says picture abhi baaki hai
अपनी टीम के साथ आफताब - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर तुषार कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। तुषार कपूर ने अपनी टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। 
विज्ञापन


तुषार कपूर ने दी अपडेट
तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'शेड्यूल रैप सेल्फी। गोलमाल 5, 79 दिन की कड़ी मेहनत, जुनून और दिन-रात शूटिंग, नींद की झपकी और छुट्टियां। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है।'
विज्ञापन

तुषार कपूर की पोस्ट पर अभिनेता आफताब ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'द ए टीम'। पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट करके सीक्वल के लिए अपनी बेसब्री जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)


Trending Videos

रोहित शेट्टी ने दी थी अपडेट
इससे पहले अप्रैल में, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर 'गोलमाल 5' की ऊटी शूटिंग का शेड्यूल शुरू किया था।
यह घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नॉस्टैल्जिक वीडियो शेयर करके की थी। इसमें वह फिल्म की मुख्य कास्ट के अहम सदस्यों के साथ सवारी करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के कैप्शन में शेट्टी ने लिखा '20 वर्षों से पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहा हूं। 
ओरिजिनल फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, शर्मन जोशी और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


अक्षय कुमार आ सकते हैं नजर
इस साल मार्च में, रोहित शेट्टी ने फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त के लिए अक्षय कुमार को कास्ट करने का एलान किया था। उन्होंने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया और फिल्म के पांचवें हिस्से की शूटिंग को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। प्रोमो वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जश्न मनाते हुए नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार भी नजर आए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


'गोलमाल 5' का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म की कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed