{"_id":"62612939e97dc7034153bbaf","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-21-april-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की बड़ी खबरें: जहांगीरपुरी में फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर तो शिवपाल की अखिलेश को खरी-खरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की बड़ी खबरें: जहांगीरपुरी में फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर तो शिवपाल की अखिलेश को खरी-खरी
Thu, 21 Apr 2022 03:21 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 57वां दिन है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया है रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियूपोल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। वहीं जहांगीरपुरी में फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा। सियासी गलियारे में आज शिवपाल यादव ने फिर सियासी तपिश बढ़ा दी है। देश में कोरोना ने एक बार लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। वहीं अक्षय कुमार की माफी सोशल मीडिया पर छाया है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरें पढ़ें...
विज्ञापन
Trending Videos
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : फाइल
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 57वां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियूपोल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। यहां पढ़िए ताजा अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की अतिक्रमण पर कार्रवाई के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें दीं। दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा और अगले आदेश आने तक जहांगीरपुरी में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है। यहां पढ़ें याचिकाकर्ता के वकीलों ने क्या-क्या दलीलें दीं और सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना फिर से डराने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 56 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई है। 2380 लोग इसकी चपेट में आए हैं। देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में हालात बेकाबू हैं। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी अखिलेश यादव से जारी जंग सामने आ गई है और अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अब ताजा बयान में शिवपाल ने क्या कहा है यहां पढ़िए...
WhatsApp New feature
- फोटो : amarujala
व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। केवल भारत में ही WhatsApp के यूजर्स की संख्या 55 करोड़ से अधिक है। पिछले कुछ महीनों में WhatsApp ने कई सारे बड़े फीचर्स पेश किए हैं जिनमें मल्टी डिवाइस सपोर्ट भी शामिल है। अब खबर है कि मल्टी डिवाइस फीचर सर्विस को कंपनी पेड करने जा रही है यानी इसके लिए ग्राहकों को पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी एक बार फिर से टॉप-10 की सूची में पहुंच गए हैं। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 19 सितंबर 2021 को दुबई में खेला गया था। इस मैच को चेन्नई ने 20 रन से जीता था। यहां पढ़िए पूरी खबर...
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। यहां पढ़ें पूरा मामला...
