फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 33, Captain and Vice-Captain

आज IPL का 'एल क्लासिको': मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Thu, 21 Apr 2022 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Apr 2022 01:49 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 19 सितंबर 2021 को दुबई में खेला गया था। इस मैच को चेन्नई ने 20 रन से जीता था।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 33, Captain and Vice-Captain
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है, क्योंकि दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। एल क्लासिको स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब होता है उत्कृष्ट। स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड के मैच को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा की सबसे सफल क्लब हैं। हालांकि, इस सीजन मुंबई और चेन्नई का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद हैं। चेन्नई नौवें और मुंबई 10वें स्थान पर मौजूद है। 
विज्ञापन


ऐसे में मुंबई पर सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। एक और हार इस सीजन टीम के भविष्य के लिए और मुश्किलें पैदा कर सकती है। मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने छह के छह मैच हारे हैं। वहीं, चेन्नई के लिए भी मुश्किलें कम नहीं हैं। टीम ने भले ही एक मैच जीता है, लेकिन पांच मैच गंवा भी चुकी है। इस टीम को भी अब से अपने सभी मैच जीतने होंगे, वरना 2020 के बाद दूसरी बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 19 सितंबर 2021 को दुबई में खेला गया था। इस मैच को चेन्नई ने 20 रन से जीता था। सीएसके की टीम मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरा मैच जीतने उतरेगी।

वहीं, दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में से चेन्नई ने दो और मुंबई ने तीन मैच जीते हैं। हालांकि, इस सीजन से पहले तक चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हुआ करते थे, वहीं अब टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा हैं। मुंबई की टीम में भी मेगा ऑक्शन के बाद कई बदलाव हुए हैं और टीम अब तक सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन की तलाश में है।
 

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 33, Captain and Vice-Captain
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इस सीजन टीम की गेंदबाजी बेहद खराब रही है। टीम के गेंदबाज या तो शुरुआत से ही काफी रन देते हैं, या डेथ ओवर्स में रन लुटाकर मैच पर से अपनी पकड़ गंवा देते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी एक वक्त तक चेन्नई की टीम मैच में आगे चल रही थी, लेकिन राशिद खान ने क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में 25 रन बनाकर मैच पलट दिया था।

इसके बाद गुजरात ने मैच जीत लिया। चेन्नई की टीम इस सीजन 200 प्लस का टारगेट भी डिफेंड नहीं कर सकी है। ऐसे में कप्तान जडेजा आज प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं और जॉर्डन की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को मौका दे सकते हैं। ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, महेश तीक्षणा और कप्तान जडेजा के रूप में टीम का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत है। 

बल्लेबाजी में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम दो बार 200 प्लस का आंकड़ा छू सकी है। रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, पिछले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। ऐसे में टीम के टॉप चार अगर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। लोअर ऑर्डर में जडेजा, धोनी और ब्रावो के रूप में तीन विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। मुंबई के खिलाफ इन सभी को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

चेन्नई की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।
विज्ञापन

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2022 Preview Playing 11 Prediction Today Match 33, Captain and Vice-Captain
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुंबई की टीम की बात करें तो एमआई अब तक सही प्लेइंग-11 नहीं चुन सकी है। कभी टीम की गेंदबाजी तो कभी बल्लेबाजी कमजोर पड़ जा रही है। दोनों ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा खराब फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वहीं, टीम का पूरा जिम्मा युवा डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार के कंधों पर आ जाता है।

इनमें से किसी एक के नहीं चलने पर मुंबई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाती है या बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाती है। शेन वॉटसन समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स मेगा ऑक्शन में टीम के खराब सिलेक्शन को हार की बड़ी वजह बता चुके हैं। मुंबई के गेंदबाजों का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टाइमल मिल्स और जसप्रीत बुमराह विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी कमजोर है। 

मुंबई की संभावित प्लेइंग-11: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed