झटका: WhatsApp की पेड सर्विस जल्द होगी शुरू, मैसेज भेजने के लिए देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Apr 2022 01:05 PM IST
सार

सबसे खास बात यह है कि फोन में इंटरनेट ना होने की स्थिति में भी लैपटॉप पर आप व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे यानी व्हाट्सएप आपके लैपटॉप के इंटरनेट का इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन
WhatsApp could soon introduce a paid subscription for multi device support details here
WhatsApp New feature - फोटो : amarujala

    विस्तार

    व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। केवल भारत में ही WhatsApp के यूजर्स की संख्या 55 करोड़ से अधिक है। पिछले कुछ महीनों में WhatsApp ने कई सारे बड़े फीचर्स पेश किए हैं जिनमें मल्टी डिवाइस सपोर्ट भी शामिल है। अब खबर है कि मल्टी डिवाइस फीचर सर्विस को कंपनी पेड करने जा रही है यानी इसके लिए ग्राहकों को पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना होगा। बता दें कि Telegram में मल्टी डिवाइस सपोर्ट का फीचर मुफ्त है।

    सबसे पहले आपको बता दें कि मल्टी डिवाइस की पेड सर्विस WhatsApp Business के लिए शुरू होने वाली है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अपने बिजनेस एप के लिए पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च करेगा। पेड सर्विस होने के बाद WhatsApp Business एप के यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को 10 डिवाइस में एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में छोटे बिजनेस को एक ही व्हाट्सएप नंबर से कई सारे ग्राहकों से एक साथ कनेक्ट होने का विकल्प मिलेगा, हालांकि इस सब्सक्रिप्शन की कीमत क्या होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    मल्टी डिवाइस सपोर्ट का मतलब ही है कि एक से अधिक डिवाइस का सपोर्ट। मल्टी डिवाइस सपोर्ट सिर्फ डेस्कटॉप के लिए है जिसका अपडेट कुछ दिन पहले ही जारी हुआ है। मल्टी डिवाइस फीचर के तहत यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि फोन में इंटरनेट ना होने की स्थिति में भी लैपटॉप पर आप व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे यानी व्हाट्सएप आपके लैपटॉप के इंटरनेट का इस्तेमाल करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें