Top News: आज अमर उजाला संवाद में जुटेंगी हस्तियां; हिमाचल में फिर फटे बादल, उत्तराखंड में फंसे 1300 लोग
उत्तराखंड के बहुआयामी विकास का महामंथन अमर उजाला संवाद उत्तराखंड आज होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, बिजनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में दारचा-शिंकुला मार्ग पर शुक्रवार देर रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो पुल बह गए, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारत रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज देहरादून में अमर उजाला संवाद में जुटेंगी हस्तियां
उत्तराखंड के बहुआयामी विकास का महामंथन अमर उजाला संवाद उत्तराखंड आज होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, बिजनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुश्कर धामी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में दारचा-शिंकुला मार्ग पर शुक्रवार देर रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो पुल बह गए, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तीन दिन पहले बादल फटने से आई बाढ़ में लापता 45 लोगों की तलाश अभी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर, ग्रेट ब्रिटेन से होगी कांटे की टक्कर
अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारत रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Paris Olympics: मनु भाकर समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक हो सकती हैं
भारत की स्टार शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बन सकती हैं। बता दें कि मनु भाकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने में सफलता पाई है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मनु ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की ध्वजवाहक बन सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी औपचारिक एलान होना बाकी है। पढ़ें पूरी खबर...
हिजबुल्लाह का दावा- इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हमास नेता इस्रमाइल हानिया की मौत के बाद हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच टकराव तेज हो गया है। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने इस्राइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...
अरुणाचल: अमर उजाला फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ, कंप्यूटर-शिक्षा सामग्री भेंट की
भारत-चीन सीमा पर बसे अरुणाचल प्रदेश के प्रथम गांव कीबिथू में भी अब कंप्यूटर शिक्षा की गंगा बहेगी। गांव के छात्र-छात्राओं को अब कंप्यूटर सीखने के लिए 300 किमी की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह सब अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। पढ़ें पूरी खबर...
नौवीं बार रेपो दर स्थिर रख सकता है आरबीआई; मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से
भारतीय रिजर्व बैंक लगातार नौवीं बार रेपो दर को यथावत रख सकता है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 6 अगस्त से शुरू होगी और 8 अगस्त को इसके निर्णय घोषित होंगे। विश्लेषकों का कहना है कि हाल के महीनों में खाद्य महंगाई के ऊंचे स्तर को लेकर आरबीआई की दिक्कत बढ़ गई है। ऐसे में दरों में कमी की कोई गुंजाइश फिलहाल अक्तूबर तक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
बारिश झेल पाने में नाकाम है दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम
राजधानी में जरा सी बारिश होने पर सड़कें दरिया व गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं। कुछ ही मिनट में राहत की बारिश आफत बन जाती है। बारिश के पानी के निकलने की उचित व्यवस्था न होने की वजह से नाले उफान मारते हैं। रही सही कसर जिम्मेदार विभाग नालों की सफाई न करके पूरी करते हैं। इससे दिल्ली की रफ्तार थम जाती है। पहले नदी का पानी बढ़ने से शहर में आता था, लेकिन अब शहर का पानी ही बाढ़ जैसे हालात पैदा कर रहा है। इसका एक नजारा बीते बुधवार और 27 जुलाई को देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: PM हसीना ने विश्वविद्यालय प्रमुखों के साथ आपात बैठक बुलाई
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में उग्र आंदोलन को देखते हुए शनिवार रात विश्वविद्यालय के कुलपतियों और कॉलेज के प्राचार्यों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। क्योंकि, छात्र आंदोलन के नेताओं ने बातचीत के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और 200 से अधिक लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद पीएम हसीना के इस्तीफे की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
शिक्षक नकली फिंगर प्रिंट से भर रहे हाजिरी; एआई की मदद से पकड़ी गई चोरी
मेडिकल कॉलेजों में भावी चिकित्सकों को तैयार करने वाले शिक्षक हाजिरी के लिए नकली फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी ने मोम तो किसी ने फेवीकॉल से अपने फिंगर प्रिंट का क्लोन बना रखा है। कुछ ने सिलिकॉन जैल से भी फिंगर प्रिंट बनाए हैं। करीब छह माह तक एक जैसा पटर्न मिलने के बाद दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) मुख्यालय में लगे कंट्रोल रूम में एआई तकनीक ने इस चोरी को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर...