{"_id":"66aec0a3e978c87a160d3d74","slug":"paris-olympics-closing-ceremony-manu-bhaker-flag-bearer-ioa-sources-news-updates-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: मनु भाकर समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक हो सकती हैं, IOA सूत्रों ने दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: मनु भाकर समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक हो सकती हैं, IOA सूत्रों ने दी बड़ी जानकारी
Sun, 04 Aug 2024 05:13 AM IST
ज्योति भास्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:13 AM IST
सार
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल का अभियान समाप्त होने के बाद समापन समारोह में स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ध्वजवाहक बन सकती हैं। आईओए सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
मनु भाकर (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बन सकती हैं। बता दें कि मनु भाकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने में सफलता पाई है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मनु ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की ध्वजवाहक बन सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी औपचारिक एलान होना बाकी है।
समापन समारह में ध्वजवाहक मनु, पुरुष एथलीट के नाम का एलान बाकी
समारोह के लिए भारतीय दल के पुरुष ध्वजवाहक का नाम सामने नहीं आया है। बता दें कि समापन समारोह 11 अगस्त को होगा। बता दें कि ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई स्टार शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने दल की अगुवाई की थी।
विज्ञापन
नर्वस होने के कारण मिली मात, अगली बार पूरी ताकत से वापसी करेंगे
इससे पहले शनिवार को ही भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचने से चूक गईं। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु चौथे स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर रहीं और हंगरी की वेरोनिका के साथ वर्चुअल नॉकआउट में हारकर बाहर हो गईं। हार के बाद मनु भावुक हो गईं। उन्होंने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से कहा- मैं नर्वस थी। मैं एक समय में एक शॉट का तैयारी कर रही थी और उस पर ध्यान दे रही थी, लेकिन मेरे लिए यहां कुछ अच्छा नहीं रहा। मैं आगे भी भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करूंगी। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और खुद को शांत रखने की कोशिश की, लेकिन यह काफी नहीं था। गौरतलब है कि मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते हैं।