फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Indian hockey team eyes the semifinals will have a tough competition with Great Britain

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर, ग्रेट ब्रिटेन से होगी कांटे की टक्कर

Sun, 04 Aug 2024 02:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Aug 2024 02:09 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल-बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ग्रेट ब्रिटेन पूल-ए में तीसरे स्थान पर था। भारत को अभी तक सिर्फ बेल्जियम से ही हार मिली है।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Indian hockey team eyes the semifinals will have a tough competition with Great Britain
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारत रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल-बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ग्रेट ब्रिटेन पूल-ए में तीसरे स्थान पर था। भारत को अभी तक सिर्फ बेल्जियम से ही हार मिली है। भारतीय टीम पहले दो क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह से हावी दिखी और उसने लगातार आक्रामक खेल से मैच की गति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Indian hockey team eyes the semifinals will have a tough competition with Great Britain
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी ओलंपिक में मात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण मनप्रीत सिंह तथा उप-कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व वाले मिडफील्ड और गुरजंत सिंह तथा सुखजीत सिंह अग्रिम पंक्ति के बीच शानदार समन्वय था। गुरजंत और सुखजीत ने अपने खेल से ऑस्ट्रेलिया की रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से हर विभाग में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक फॉरवर्ड लाइन में सक्रिय थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना दूसरी बार मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।

Paris Olympics 2024: Indian hockey team eyes the semifinals will have a tough competition with Great Britain
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter
शानदार फॉर्म में कप्तान हरमनप्रीत
कप्तान हरमनप्रीत कौर का कमाल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे। भारतीय कप्तान के नाम पेरिस ओलंपिक में अब छह गोल हो गए हैं। अमित रोहिदास और जरमनप्रीत सिंह ने रक्षापंक्ति में शानदार जज्बा दिखाया तो वहीं अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश गोल के सामने दीवार की तरह खड़े रहे और कई बचाव किए। भारतीय टीम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से उन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद को भारतीय रक्षापंक्ति से मिडफील्ड और फिर अग्रिम पंक्ति की पकड़ में जाते देखना शानदार था। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में ‘एरियल’ पास का बेहतरीन इस्तेमाल किया था और टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी इसका प्रभावी इस्तेमाल करना चाहेगी। ओलंपिक में लगातार दूसरे पदक से दो जीत दूर भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ टीम के खिलाड़ियों से एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed