फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Monetary Policy Committee meeting to start August 6 central bank can keep repo rate stable for ninth time

RBI: नौवीं बार रेपो दर स्थिर रख सकता है आरबीआई; मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से, नतीजा 8 अगस्त को

Sun, 04 Aug 2024 04:27 AM IST
Ajit Singh Ajit Singh
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:27 AM IST
सार

विश्लेषकों के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में तेजी से आरबीआई की मौजूदा स्तर पर दरें बनाए रखने की गुंजाइश आगे भी जारी रहेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक, रेपो दरों में कमी तभी होगी, जब आरबीआई को यह विश्वास हो जाएगा कि महंगाई का दबाव कम हो रहा है, या आगे कम हो सकता है।

विज्ञापन
RBI Monetary Policy Committee meeting to start August 6 central bank can keep repo rate stable for ninth time
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक लगातार नौवीं बार रेपो दर को यथावत रख सकता है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 6 अगस्त से शुरू होगी और 8 अगस्त को इसके निर्णय घोषित होंगे। विश्लेषकों का कहना है कि हाल के महीनों में खाद्य महंगाई के ऊंचे स्तर को लेकर आरबीआई की दिक्कत बढ़ गई है। ऐसे में दरों में कमी की कोई गुंजाइश फिलहाल अक्तूबर तक नहीं है।

विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में तेजी से आरबीआई की मौजूदा स्तर पर दरें बनाए रखने की गुंजाइश आगे भी जारी रहेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक, रेपो दरों में कमी तभी होगी, जब आरबीआई को यह विश्वास हो जाएगा कि महंगाई का दबाव कम हो रहा है, या आगे कम हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति लगातार ऊंची बनी हुई है। जून में खुदरा महंगाई चार महीने के उच्चतम स्तर 5.1% पर पहुंच गई थी। मई में यह 4.8% पर रही थी। इसके साथ ही महंगाई दर लगातार 57वें महीने आरबीआई के चार फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर में अधिकांश वृद्धि खाद्य मुद्रास्फीति के कारण हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सब्जियों और दालों की कीमतें पिछले 8 महीनों और 13 महीनों में 10% से ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में मुख्य महंगाई में कमी की उम्मीद पर पानी फिर रहा है। इनके अलावा टमाटर, आलू और प्याज भी लगातार महंगाई पर दबाव बनाए हुए हैं। जुलाई में इनकी कीमतें 50% से ज्यादा तक बढ़ गई थीं। जिससे आने वाले समय में महंगाई से राहत मिलने की कम उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में घट सकती है रेपो दर
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर से पहले रेपो दर या आरबीआई के रुख में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। आरबीआई आने वाले आंकड़ों पर नजर रखेगा। अगर उसमें कुछ सकारात्मक दिखता है तो रेपो दर में कटौती हो सकती है। फिर भी दिसंबर से पहले इसकी कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed