फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: स्पेन में बाढ़ से तबाही, कनाडा की भारत के खिलाफ नई साजिश और देश-दुनिया में दिवाली का उल्लास

Thu, 31 Oct 2024 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से अचनाक बाढ़ आ गई। इसमें कई वाहन बह गए। एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई तथा रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागन बाधित हो गए। गांवों की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़ में कम से कम 95 लोगों के मारे जाने की सूचना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दूसरी तरफ, कनाडा भारत को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि, कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह की ओर से दिया गया था।  रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया था। मॉरिसन ने संसदीय पैनल के सामने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
स्पेन में बाढ़ के बाद डराने वाला मंजर, भारी बारिश के चलते वैलेंसिया क्षेत्र में कई कारें तिनके की तरह बह गईं। - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

स्पेन में अचानक आई बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत; मालगाड़ी बेपटरी
स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से अचनाक बाढ़ आ गई। इसमें कई वाहन बह गए। एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई तथा रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागन बाधित हो गए। गांवों की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़ में कम से कम 95 लोगों के मारे जाने की सूचना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
कनाडा की भारत के खिलाफ नई साजिश - फोटो : फाइल

कनाडा की भारत के खिलाफ नई साजिश, सिख अलगाववादियों की हत्या में अब शाह का नाम घसीटा
कनाडा भारत को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि, कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह की ओर से दिया गया था।  रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया था। मॉरिसन ने संसदीय पैनल के सामने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
Diwali Laxmi Pujan Shubh Muhurat: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ? जानिए तिथि और पूजा विधि
आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
दिवाली का उत्सव - फोटो : फाइल फोटो

अधिकांश घरों में पूजन आज, दुकानों में लक्ष्मी-गणेश से कामना कल
राजधानी में दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। इस त्योहार को मुख्य रूप से लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है, जिसमें लोग धन की देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं। इस बार घरों में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन और शुक्रवार को दुकानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। जबकि रविवार को भैया दूज मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
पेंशन - फोटो : istock

केंद्र सरकार ने पेंशनरों को दिया दिवाली तोहफा, मिलेगी डीआर की एक अतिरिक्त किस्त
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को पेंशनधारियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त देने का आदेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनधारकों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त की मंजूरी दी थी। यह वृद्धि एक जुलाई, 2024 से की गयी थी। पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
दीपोत्सव पर बने दो रिकॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

दीपोत्सव: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज
अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर दो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए। 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। इसी के साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले।  रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे। इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता  का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा के स्टार प्रचारक - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र में भाजपा के प्रचार के लिए मोदी-शाह-योगी की 43 रैलियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने चुनाव प्रचार की पूरी रूपरेखा तैयार कर कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में 15 जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
प्याज की कीमतें - फोटो : amarujala.com

840 टन प्याज पहुंचा दिल्ली, कीमतें घटने की उम्मीद बढ़ी
प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने की बहु-आयामी रणनीति के तहत सरकार ने इसकी आपूर्ति बढ़ाई है। सरकार ने बुधवार को कहा कि रेल के माध्यम से लगभग 840 टन बफर प्याज दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। 20 अक्टूबर को कांडा एक्सप्रेस के माध्यम से 1,600 टन प्याज के दिल्ली पहुंचने के बाद रेल परिवहन से यह दूसरी बड़ी आपूर्ति है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूरोप को प्रतिदिन 20 लाख बैरल क्रूड निर्यात कर सकता है भारत
भारत सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए यूरोप का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। केपलर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों से यूरोपीय देशों को रिफाइंड कच्चे तेल के निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत ने यूरोप को प्रतिदिन 3.60 लाख बैरल रिफाइंड क्रूड का निर्यात किया है। अनुमान है कि अगले साल अप्रैल तक यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख बैरल के पार हो सकता है।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

अस्थमा के एक तिहाई मामलों में प्रदूषण के महीन कण जिम्मेदार
वायु प्रदूषण फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज(सीओपीडी) को बढ़ाने के साथ श्वसन तंत्र के संक्रमण और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ाता है। वायु प्रदूषण से दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ता है। इससे कोरोनरी धमनी रोग और आघात होता है। एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि अस्थमा के करीब एक तिहाई मामले लम्बे समय तक प्रदूषण के महीन कणों के सम्पर्क में रहने से जुड़े हैं। पीएम 2.5 में हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की वृद्धि के साथ बच्चों में अस्थमा का खतरा 21.4 फीसदी और वयस्कों में 7.1 फीसदी बढ़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 October 2024 Updates On Amar Ujala
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन-रूस में बातचीत
यूक्रेन व रूस के बीच एक-दूसरे की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर की समझौता वार्ता हो रही है। फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह सूचना दी। रिपोर्ट में सूत्रों व वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेन उस वार्ता की बहाली का प्रयास कर रहा था, जो अगस्त में कतर की मध्यस्थता में हो रही थी। इसमें दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले के बाद इसमें अड़चनें आ गई थीं। एक राजनयिक के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए ठोस कुछ कहा नहीं जा सकता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed