{"_id":"6722dc43129e191b2801ba24","slug":"ukraine-russia-talk-on-preventing-attacks-on-energy-facilities-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine: ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन-रूस में बातचीत, कीव में टीम भेजेगा दक्षिण कोरिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine: ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन-रूस में बातचीत, कीव में टीम भेजेगा दक्षिण कोरिया
Thu, 31 Oct 2024 06:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, कीव
एजेंसी, कीव
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 06:54 AM IST
सार
रिपोर्ट में सूत्रों व वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेन उस वार्ता की बहाली का प्रयास कर रहा था, जो अगस्त में कतर की मध्यस्थता में हो रही थी। इसमें दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले के बाद इसमें अड़चनें आ गई थीं।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI/PTI
विस्तार
यूक्रेन व रूस के बीच एक-दूसरे की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर की समझौता वार्ता हो रही है। फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह सूचना दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सूत्रों व वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेन उस वार्ता की बहाली का प्रयास कर रहा था, जो अगस्त में कतर की मध्यस्थता में हो रही थी। इसमें दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले के बाद इसमें अड़चनें आ गई थीं। एक राजनयिक के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए ठोस कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के सैनिकों की निगरानी के लिए यूक्रेन में टीम भेजेगा दक्षिण कोरिया
यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की तरफ से सैनिकों को भेजे जाने की सूचना के बाद दक्षिण कोरिया ने उनकी निगरानी के लिए सैन्य टीम भेजने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने रूस में 11 हजार सैनिक भेजे हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया ने अपने विदेश मंत्री चोई सोन हुई को रूस भेजा है। हालांकि, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन