फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain Floods Update death toll surging Paiporta Valencia casualties Malaga Castile-La-Mancha people missing

Spain Floods: स्पेन में अचानक आई बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत; मालगाड़ी बेपटरी, वाहनों को भी बड़ा नुकसान

Thu, 31 Oct 2024 07:01 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 31 Oct 2024 07:01 AM IST
सार

स्पेन में अचानक आई बाढ़ के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। लोगों की मौत के अलावा मालगाड़ी बेपटरी होने की खबर है। प्रभावित इलाकों से लोगों निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Spain Floods Update death toll surging Paiporta Valencia casualties Malaga Castile-La-Mancha people missing
स्पेन में बाढ़ के बाद डराने वाला मंजर, भारी बारिश के चलते वैलेंसिया क्षेत्र में कई कारें तिनके की तरह बह गईं। - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

विस्तार

स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से अचनाक बाढ़ आ गई। इसमें कई वाहन बह गए। एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई तथा रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागन बाधित हो गए। गांवों की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़ में कम से कम 95 लोगों के मारे जाने की सूचना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन


पूर्वी वेलेंशिया की आपात सेवा ने बुधवार को 51 लोगों की मौत की पुष्टि की। कैस्टिला ला मैंका क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय ने कुएंका में एक 88 वर्षीय वृद्धा की मौत की पुष्टि की है। रेल अधिकारियों ने बताया कि मलागा के समीप एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। इसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वेलेंशिया शहर व मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित हुई है। अचानक आई बाढ़ ने दक्षिण में मलागा प्रांत से लेकर पूर्व में वेलेंशिया तक तबाही मचा दी है। स्पेन के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता आरटीवीई की तरफ से प्रसारित फुटेज में पानी के तेज बहाव के कारण कारें बहती दिखाई दीं।
विज्ञापन


निचले इलाकों में स्थित घरों में कई फुट तक पानी भरा दिखाई दिया। पुलिस व बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों व कारों से बाहर निकालने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात कार्यबल के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए आपात समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर तीन मीटर तक भरा पानी, कई लोग लापता...
वेलेंशिया के शहर यूटियल के मेयर रिकार्डो गैबल्डन ने राष्ट्रीय प्रसारक आरटीवीई को बताया, कल मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन था। हम चूहों की तरह फंस गए थे। कारें व कचरा कंटेनर सड़कों पर बह रहे थे। सड़कों पर तीन मीटर तक पानी भर गया था। हमारे शहर के कई लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed