फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: भारत में लंबी अवधि तक भीषण गर्मी की चेतावनी; अमेरिका में टैरिफ पर ट्रंप को राहत; IPL फाइनल में RCB

Fri, 30 May 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में हीट वेव यानी भीषण गर्मी अब ज्यादा लंबी चलेंगी और अधिक इलाकों को प्रभावित करेंगी, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम घटनाओं में इजाफा हुआ है। यह खुलासा शोध समूह क्लाइमेट ट्रेंड्स के इंडिया हीट समिट 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृष्ण अच्युता राव ने किया है। इसके अलावा, अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ वसूलना जारी रखने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने आपातकालीन शक्ति कानून का प्रयोग कर गुरुवार को (अमेरिकी समय) यह अहम आदेश पारित किया। ट्रंप प्रशासन ने सरकार की आर्थिक नीतियों के बड़े हिस्से को रद्द करने के खिलाफ अपील की थी। इसके अलावा, गेंदबाजों के बाद फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
पृथ्वी पर लगातार बढ़ रहा तापमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

चिंताजनक: वैज्ञानिकों की चेतावनी- अब भारत में भीषण गर्मी लंबे वक्त तक
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में हीट वेव यानी भीषण गर्मी अब ज्यादा लंबी चलेंगी और अधिक इलाकों को प्रभावित करेंगी, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम घटनाओं में इजाफा हुआ है। यह खुलासा शोध समूह क्लाइमेट ट्रेंड्स के इंडिया हीट समिट 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृष्ण अच्युता राव ने किया है। वह बताते हैं कि जलवायु मॉडल दिखाते हैं कि भारत में ताप की लहरों का क्षेत्र और वक्त बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और कैरोलिन लेविट (फाइल) - फोटो : एएनआई

US Tariff: ट्रंप को टैरिफ वसूली जारी रखने की अनुमति मिली
अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ वसूलना जारी रखने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने आपातकालीन शक्ति कानून का प्रयोग कर गुरुवार को (अमेरिकी समय) यह अहम आदेश पारित किया। ट्रंप प्रशासन ने सरकार की आर्थिक नीतियों के बड़े हिस्से को रद्द करने के खिलाफ अपील की थी। अदालत ने ट्रंप प्रशासन की आपातकालीन याचिका पर इस तर्क को स्वीकार कर लिया, जिसमें सरकार ने कहा कि संघीय व्यापार अदालत के निर्णय पर रोक लगाना 'अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण' है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

PBKS vs RCB: नौ साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी
गेंदबाजों के बाद फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : यूएन टीवी

UN Jobs Cut: संयुक्त राष्ट्र की 7000 नौकरियों पर लटकी तलवार, 20% कटौती संभव
संयुक्त राष्ट्र में अगले 20 महीने में हजारों लोगों की नौकरियां छिन सकती हैं। इनकी नौकरी पर तलवार इसलिए लटक रही है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने 20 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों की कटौती के संबंध में यूएन के एक इंटरनल मेमो में जिक्र किया गया है। इसके अलावा नियंत्रक के हवाले से बताया गया है कि 2026 तक लगभग 7,000 नौकरियों में कटौती करने की तैयारियां की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम

Gaza Ceasefire: इस्राइल ने नए युद्धविराम प्रस्ताव को दी मंजूरी
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि गाजा पट्टी में युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के एक नए प्रस्ताव को इस्राइल ने स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव अमेरिका के मध्य-पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की तरफ से पेश किया गया है। यह जानकारी इस्राइली मीडिया के हवाले से सामने आई है। इस प्रस्ताव को लेकर नेतन्याहू ने गाजा में बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों के परिवारों को सूचित किया कि सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर, फलस्तीनी संगठन हमास ने कहा है कि उन्हें यह प्रस्ताव मिला है और वे इस पर विचार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

UP : प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर को देंगे 47,573 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भगवा रंग से मंच और पंडाल सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
माराडोना - फोटो : ANI

Maradona: अर्जेंटीना की अदालत ने फुटबॉल स्टार माराडोना की मौत मामले में सुनवाई को बताया गलत
फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना की मौत मामले में नया मोड़ आया है। अर्जेंटीना की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को माराडोना की मौत मामले में चल रही सुनवाई को गलत बताया और उसे फिर से शुरू करने का फैसला किया। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों और मेडिकल स्टाफ पर माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

Karnataka: कर्नाटक में अब स्पीड पोस्ट से समन भेजेगी सीबीआई, डाक विभाग के साथ MoU
कर्नाटक में अब सीबीआई स्पीड पोस्ट के जरिये समन और कानूनी नोटिस भेजेगी। इसके लिए एजेंसी की बंगलूरू इकाई ने डाक विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका फायदा यह होगा कि एक तो समय पर और सुरक्षित संचार सुनिश्चित हो सकेगा। वहीं, स्पीड पोस्ट को ट्रैक भी किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
आरबीआई - फोटो : PTI

RBI Report: ई-रुपी का प्रचलन बढ़कर 1 हजार करोड़ रुपये हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बातया कि चलन में मौजूद केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) या ई-रुपये का मूल्य मार्च 2025 के अंत तक बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधिक में इसका मूल्य 234 करोड़ रुपये था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise

Tom Cruise: टॉम क्रूज ने याद किया 30 साल पुराना मिशन इम्पॉसिबल का सफर
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने आज अपने 30 साल से पुराने सफर को याद करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अब बॉलीवुड सेलेब्स जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। टॉम ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के शुरुआती सफर से लेकर अब तक की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, '30 साल से ज़्यादा पहले, मैंने अपनी पहली फ़िल्म मिशन: इम्पॉसिबल के निर्माण की यात्रा शुरू की थी। तब से, इन आठ फिल्मों ने मुझे जीवन भर के रोमांच पर ले जाया है। दुनिया भर के अविश्वसनीय निर्देशकों, अभिनेताओं, कलाकारों और क्रू को, जिन्होंने इन कहानियों को जीवंत बनाने में मदद की है, मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

Donald Trump: वकील का दावा- कमला हैरिस को फायदे के लिए न्यूज चैनल का वीडियो एडिट
अमेरिका में पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक टीवी न्यूज चैनल पर रिपब्लिकन खेमे के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के साथ बहस करनी थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। मामला इतना गंभीर हो गया कि अब लड़ाई अदालत तक जा पहुंची है। ट्रंप के वकील एडवर्ड एंड्रयू पाल्टजिक ने दावा किया है कि सीबीएस न्यूज ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के साथ '60 मिनट' साक्षात्कार के वीडियो को एडिट किया गया है, जिसके कारण ट्रंप समेत कई लोगों को व्यापक भ्रम और मानसिक पीड़ा पैदा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 May 2025 Updates On Amar Ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ani

दिल्ली सरकार के 100 दिन : आज पेश होगा रिपोर्ट कार्ड, कहा- हमारी नीति-नीयत सही
दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार अपनी नीति और नीयत को सच्चा और अच्छा बता रही है। इसे लेकर शुक्रवार को वह अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश करने जा रही है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए चुनाव पूर्व किए वादों पर कटाक्ष  किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed