फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Argentine court declares trial in football star Maradona death case mistrial

Maradona: फुटबॉल स्टार माराडोना की मौत मामले में नया मोड़; अर्जेंटीना की अदालत ने सुनवाई को बताया गलत

Fri, 30 May 2025 01:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 01:33 AM IST
सार

अर्जेंटीना की एक अदालत ने फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना की मौत मामले में चल रही सुनवाई को गलत बताया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, अदालत ने यह नहीं बताया कि नया मुकदमा कब शुरू होगा। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों और मेडिकल स्टाफ पर माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का आरोप है। 

विज्ञापन
Argentine court declares trial in football star Maradona death case mistrial
माराडोना - फोटो : ANI

विस्तार

फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना की मौत मामले में नया मोड़ आया है। अर्जेंटीना की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को माराडोना की मौत मामले में चल रही सुनवाई को गलत बताया और उसे फिर से शुरू करने का फैसला किया। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों और मेडिकल स्टाफ पर माराडोना की मौत को लेकर लापरवाही का आरोप है। 

विज्ञापन


यह फैसला तब आया जब मुकदमे की निगरानी कर रहे तीन जजों में से एक जूलियट मैकिन्टैच ने खुद को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म में शामिल दिखाए जाने के कारण केस से हटने का फैसला किया। डॉक्यूमेंट्री का नाम 'डिवाइन जस्टिस' है। इसमें मैकिन्टैच को मुख्य किरदार के तौर पर दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में उनकी भागीदारी को लेकर उन पर पक्षपात के आरोप लगे, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maradona: 53 महीने बाद भी नहीं सुलझी माराडोना की मौत की गुत्थी! पुलिस ने छापा मार जब्त किए मेडिकल रिकॉर्ड्स
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सिरे से सुना जाएगा पूरा केस 
मैकिन्टैच के पद छोड़ने के बाद अदालत को तय करना था कि उनके स्थान पर एक नया न्यायाधीश नियुक्त किया जाए या पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई हो। बृहस्पतिवार को न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि पूरा केस नए सिरे से सुना जाएगा। अदालत के इस फैसले के बाद उस कार्यवाही पर प्रभावी रूप से रोक लग गई, जिसमें माराडोना की मेडिकल टीम पर उनके अंतिम दिनों में पर्याप्त देखभाल प्रधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, न्यायाधीशों ने यह नहीं बताया कि नया मुकदमा कब शुरू होगा। 


उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: मैकिन्टैच
जूलियट मैकिन्टैच ने कहा कि उनके पास मंगलवार को मामले से इस्तीफा देने के अलावा 'कोई विकल्प नहीं' था। अभियोजक ने एक डॉक्यूमेंट्री- डिवाइन जस्टिस का टीजर-ट्रेलर दिखाया, जो 60 वर्ष की आयु में माराडोना की मृत्यु के बाद की घटनाओं को दर्शाता है। इस डॉक्यूमेंट्री में स्पष्ट रूप से मैकिन्टैच को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है। 

ये भी पढ़ें: Diego Maradona: महान फुटबॉलर माराडोना के निधन के 52 महीने बाद आया फॉरेंसिक एक्सपर्ट का बयान, बोले- उनकी मौत...

25 नवंबर 2020 को हुआ था माराडोना का निधन
1986 में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले माराडोना की खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच बने हेमटोमा की सर्जरी हुई थी यानी दिमाग में खून का थक्का जमा होने की वजह से उनकी सर्जरी हुई थी। वह चार से 11 नवंबर के बीच ओलिवोस में गहन देखभाल में रहे। इसके बाद अचानक से उन्हें अस्पताल से रिलीज किया गया और एक निजी घर में रिहैब के लिए भेज दिया गया। वहीं, 25 नवंबर 2020 को 60 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed