Top News: चंडीगढ़ में एक मंच से देश को संदेश देंगे मोदी-शाह; आज खनौरी बॉर्डर पहुंचेगा हरियाणा किसानों का जत्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को शहर में होंगे। पहली बार दोनों एक साथ एक ही मंच से देश को संदेश देंगे। अमित शाह सोमवार को पहुंच गए हैं। पहले पंजाब राजभवन में उनके ठहरने का इंतजाम था लेकिन अचानक रात में कार्यक्रम बदल गया और वो पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकेंगे। पीएम मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। दौरे को लेकर चंडीगढ़ में भारी सुरक्षा है। कई नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा, खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 7वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल ने कहा कि 3 दिसंबर को हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और आंदोलन को मजबूती देगा। दूसरी तरफ, लद्दाख के लोगों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है। लद्दाखी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस वार्ता की अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे। एलएबी और केडीए से तीन-तीन सदस्य इस बैठक में भाग लेने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
चंडीगढ़ में एक मंच से देश को संदेश देंगे पीएम मोदी-शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को शहर में होंगे। पहली बार दोनों एक साथ एक ही मंच से देश को संदेश देंगे। अमित शाह सोमवार को पहुंच गए हैं। पहले पंजाब राजभवन में उनके ठहरने का इंतजाम था लेकिन अचानक रात में कार्यक्रम बदल गया और वो पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकेंगे। पीएम मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। दौरे को लेकर चंडीगढ़ में भारी सुरक्षा है। कई नाके लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
आज खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा हरियाणा के किसानों का जत्था
खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 7वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल ने कहा कि 3 दिसंबर को हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और आंदोलन को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब किसान परेशान है तो हमें नींद कैसे आती है। किसानों की खुशहाली के बिना 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना अधूरा रहेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। उपराष्ट्रपति के दरवाजे किसानों के लिए 24 घंटे खुले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लद्दाख के लिए बड़ा दिन: मांगों को लेकर गृह मंत्रालय से वार्ता आज
लद्दाख के लोगों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है। लद्दाखी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस वार्ता की अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे। एलएबी और केडीए से तीन-तीन सदस्य इस बैठक में भाग लेने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लोकसभा सिटिंग प्लान: शाह के पास गडकरी-प्रियंका चौथी पंक्ति में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहली सीट पर बैठेंगे, वहीं विपक्ष की ओर उनके ठीक सामने दूसरे ओर से पहली सीट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठे होंगे। लोकसभा सचिवालय से जारी सीटिंग प्लान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अब गृहमंत्री अमित शाह के बगल में पहली पंक्ति में चौथी सीट दी गई है। इससे पहले वह दूसरे कॉलम में सीट नंबर 58 पर बैठते थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के बगल में दूसरी सीट पर बैठेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नोएडा से दिल्ली कूच करने वाले किसानों की क्या हैं मांगें
बढ़े मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों के आंदोलन से नोएडा-दिल्ली सीमा पर कई घंटे भीषण जाम रहा। राजधानी दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में भी जाम से नागरिक परेशान हुए। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के गांवों से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अन्य वाहनों से हजारों की संख्या में दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचे आंदोलनकारी किसानों की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे साढ़े तीन घंटे बंद रहा, जिससे कई किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप की हमास को गंभीर परिणााम भुगतने की चेतावनी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में चल रहे बंधकों के संकट को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने हमास को निश्चित समयसीमा देते हुए साफ कहा कि अगर बंधकों को 20 जनवरी, 2025 यानी व्हाइट हाउस में उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से पहले रिहा नहीं किया गया, तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
IMD: इस साल हल्की पड़ेगी सर्दी, कम रहेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत में हल्की सर्दी और कम शीत लहर वाले दिनों का अनुभव होने वाला है और इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। अपेक्षाकृत गर्म सर्दियों का पूर्वानुमान तब आया जब देश ने 1901 के बाद से दूसरा सबसे गर्म नवंबर अनुभव किया, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया - जो इस मौसम के सामान्य 28.75 डिग्री से 0.623 डिग्री अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
हिजबुल्ला ने शेबा फार्म्स पर दो मिसाइलें दागीं, कहा- इस्राइल के युद्धविराम उल्लंघन का जवाब
हिजबुल्ला ने सोमवार को कब्जे वाले शेबा फार्म्स पर दो मिसाइलें दागीं। बुधवार को युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद हिजबुल्ला का यह पहला हमला था। इस्राइली सेना ने कहा कि ये मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं और किसी को नुकसान नहीं हुआ। वहीं, हिजबुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला इस्राइल द्वारा बार-बार युद्धविराम उल्लंघन का जवाब था। पढ़ें पूरी खबर...
GST: सिगरेट-तंबाकू, हानिकारक पेय उत्पादों के लिए नए टैक्स स्लैब का प्रस्ताव
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में अलग-अलग चीजों पर टैक्स तय करने वाले मंत्री समूह (जीओएम) ने सोमवार को बैठक की। इसमें फैसला हुआ कि समाज के लिए नुकसानदेह वस्तुओं पर टैक्स को बढ़ाया जाएगा। इसी के मद्देनजर सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक्स समेत अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और इनसे जुड़े उत्पादों पर 35 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया गया है। अभी इन उत्पादों पर 28 फीसदी टैक्स की दर तय है। पढ़ें पूरी खबर...
केरल में आपस में भिड़ीं कार और सरकारी बस; पांच लोगों की मौत
केरल के अलाप्पुझा में भीषण सडक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को कार और केएसआरटीसी बस की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...