फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many youths killed in accident at Kerala's Alappuzha

Accident: केरल में आपस में भिड़ीं कार और सरकारी बस; पांच लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
many youths killed in accident at Kerala's Alappuzha
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
केरल के अलाप्पुझा में भीषण सडक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को कार और केएसआरटीसी बस की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे कलारकोड के पास हुआ। मृतक कथित तौर पर एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र हैं। हालांकि उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए उसे तोड़कर अंदर बैठे युवकों को बाहर निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेलंगाना : तेज रफ्तारी लॉरी ने सब्जी विक्रेताओं को कुचला, चार की मौत
 तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार लॉरी ने 7 सब्जी विक्रेताओं को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सब्जी विक्रेता राजमार्ग के किनारे सब्जियां बेच रहे थे। लॉरी हैदराबाद से विकाराबाद जिले की ओर जा रही थी।

पीड़ितों में 22 से 48 वर्ष की आयु के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लॉरी चालक समेत चार अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों को कुचलने के बाद लॉरी सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed