फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hezbollah launches first attack on Shebaa Farms after ceasefire agreement comes into effect

Hezbollah-Israel: हिजबुल्ला ने शेबा फार्म्स पर दो मिसाइलें दागीं, कहा- इस्राइल के युद्धविराम उल्लंघन का जवाब

Tue, 03 Dec 2024 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 01:16 AM IST
सार

14 महीने से पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर चल रही लड़ाई के बीच, बुधवार को इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम समझौता लागू हो गया। इसके बावजूद, हिजबुल्ला और इस्राइल द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। हिजबुल्ला इस्राइल पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगा रहा है तो वहीं इस्राइल हिजबुल्ला पर।  

विज्ञापन
Hezbollah launches first attack on Shebaa Farms after ceasefire agreement comes into effect
हिज्बुल्लाह ने शेबा फार्म्स पर मिसाइलें दागीं। (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

हिजबुल्ला ने सोमवार को कब्जे वाले शेबा फार्म्स पर दो मिसाइलें दागीं। बुधवार को युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद हिजबुल्ला का यह पहला हमला था। इस्राइली सेना ने कहा कि ये मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं और किसी को नुकसान नहीं हुआ। वहीं, हिजबुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला इस्राइल द्वारा बार-बार युद्धविराम उल्लंघन का जवाब था। 

विज्ञापन


लेबनान ने इस्राइल पर पिछले छह दिनों में 50 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हिजबुल्ला ने कहा कि इस्राइल के संघर्ष विराम उल्लंघनों ने कई रूप ले लिए हैं, जिनमें नागरिकों के खिलाफ गोलीबारी और लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों पर हवाई हमले शामिल हैं। इन हमलों के परिणामस्वरूप कई नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


हिजबुल्ला ने इस्राइल को संघर्ष विराम उल्लंघन पर जवाब देने की चेतावनी दी
हिजबुल्ला ने आगे कहा कि इस्राइली विमानों ने राजधानी बेरूत तक लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करना जारी रखा है। संबंधित पक्षों की शिकायतों के बाद भी इस्राइल ने संघर्ष विराम उल्लंघन करना बंद नहीं किया। इस दौरान, हिजबुल्ला ने इस्राइल को चेतावनी भी दी और कहा कि यदि आगे भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया तो उसका जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नबीह बेरी ने युद्धविराम उल्लंघन रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की
लेबनानी संसद अध्यक्ष नबीह बेरी ने सोमवार को इस्राइल पर युद्धविराम के 54 उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जिसमें सीमावर्ती गांवों में घरों को कथित रूप से ध्वस्त करना, इस्राइली टोही ड्रोनों की लगातार उड़ान और हवाई हमले शामिल हैं। बेरी ने युद्धविराम उल्लंघन रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान किया। 

इस्राइल ने हिजबुल्ला का आरोप खारिज किया
दूसरी तरफ, इस्राइल ने हिजबुल्ला के युद्धविराम उल्लंघन के आरोप को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि वह हिजबुल्ला के हमलों का जवाब दे रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि वे अपने अधिकार के तहत इन उल्लंघनों का जवाब दे रहे हैं। 


फ्रांस अंतरराष्ट्रीय निगरानी समिति का हिस्सा
एक्स पर एक पोस्ट में इस्राइली विदेश मंत्री सार ने कहा कि उन्होंने अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरोट से एक कॉल में यह बात की। फ्रांस, अमेरिका के साथ मिलकर इस समझौते में मदद कर रहा है और एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी समिति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पक्ष अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें। 

इस्राइल के पास युद्धविराम उल्लंघन का जवाब देने का अधिकार
इस्राइल का कहना है कि समझौते के तहत अगर युद्धविराम के उल्लंघन होते हैं, तो उसे इसका जवाब देने का अधिकार है।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed