फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America newly elected President Trump warns Hamas regarding hostage situation in the Middle East

US: 'मेरे पद ग्रहण करने से पहले बंधकों को रिहा करे वरना...'; ट्रंप की हमास को गंभीर परिणााम भुगतने की चेतावनी

Tue, 03 Dec 2024 04:01 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 04:01 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने तक ऐसा नहीं किया गया तो इसे निश्चित मानें कि उसे मध्य पूर्व में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन
America newly elected President Trump warns Hamas regarding hostage situation in the Middle East
डोनाल्ड ट्रंप, निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में चल रहे बंधकों के संकट को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने हमास को निश्चित समयसीमा देते हुए साफ कहा कि अगर बंधकों को 20 जनवरी, 2025 यानी व्हाइट हाउस में उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से पहले रिहा नहीं किया गया, तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने तक ऐसा नहीं किया गया तो इसे निश्चित मानें कि उसे मध्य पूर्व में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और उन लोगों को भी भुगतना पड़ेगा जिन्होंने मानवता के खिलाफ इन अत्याचारों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अपनी पोस्ट में ट्रंप ने इस मामले पर पिछली वार्ताओं पर भी तंज कसा।। उन्होंने दावा किया कि बंधकों को जिन स्थानों पर रखा गया था, उनके बारे में वार्ताएं हुई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस स्थिति को हिंसक और अमानवीय बताया। ट्रंप ने कहा कि हर कोई बंधकों के बारे में बात कर रहा है, जिन्हें मध्य पूर्व में इतनी हिंसक, अमानवीय और पूरी दुनिया की इच्छा के विरुद्ध रखा गया है, लेकिन केवल बातें की जा रहीं हैं, कोई कार्रवाई नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रंप ने कसम खाते हुए कहा कि लेकिन अब बंधक बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अमेरिका ऐसी कार्रवाई करेगा जैसी अभी तक किसी भी विदेशी संस्थाओं के खिलाफ नहीं की गई। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिम्मेदार लोगों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के लंबे और इतिहास में किसी पर भी जितना प्रहार नहीं किया गया है, उससे भी अधिक प्रहार किया जाएगा। बंधकों को अभी रिहा करें।


गौरतलब है कि 7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर एक आतंकी हमला किया था, जिससे एक नए युद्ध की शुरुआत हुई। उस हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बनाए गए । उनमें से लगभग 100 लोग अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि कई और के मारे जाने की आशंका है। हमास के हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा में हमास के अड्डों को  निशाना बनाते हुए जवाबी हमले किए । इस्राइल की जवाही कार्रवाई में गाजा में 45,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed