Top News: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; भारत में छात्रों की आत्महत्या दर चार फीसदी बढ़ी
मौसम विभाग ने यूपी-बिहार, जम्मू-कश्मीर सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पेरिस पैरालंपिक में शानदार आगाज देखने को मिला। भारत समेत 167 देश शामिल हुए।
विस्तार
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक 2024 का शानदार आगाज हुआ। भारत समेत 167 देशों के खिलाड़ियों में परेड के दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। जम्मू -कश्मीर के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में 5 सितंबर तक नामांकन होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में मंत्रियों के अलावा नौकरशाह भी मौजूद रहे।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक 2024 का शानदार आगाज हुआ। भारत समेत 167 देशों के खिलाड़ियों में परेड के दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ( एफ34) संयुक्त ध्वजवाहक रहे। पढ़ें पूरी खबर...
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 : दूसरे चरण के लिए अधिसूचना आज
जम्मू -कश्मीर के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में 5 सितंबर तक नामांकन होंगे। 6 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Council of Ministers Meeting: पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में मंत्रियों के अलावा नौकरशाह भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...
Rota Virus: रोटा वायरस से बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहा भारत
रोटा वायरस के प्रकोप से बच्चों को बचाने में सफल रहे भारत ने लगभग आठ साल पहले टीकाकरण शुरू कर दिया था। बच्चों की जान बचाने और उन्हें तंदुरुस्त रखने की दृष्टि से चलाई गई मुहिम को मिली कामयाबी का अमेरिका भी मुरीद हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
इसरो की कामयाबी: देश के पहले अंतरिक्ष आधारित रिसीवर का काम शुरू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया कि ईओएस-08 उपग्रह पर जीएनएसएस-रिफ्लेक्टोमेट्री (जीएनएसएस-आर) उपकरण ने काम करना शुरू कर दिया है। यह भारत का पहला अंतरिक्ष आधारित रिसीवर है, जिसे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी-इसरो) ने विकसित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं महामारी का रूप ले चुकी हैं। आलम यह है कि छात्रों की आत्महत्या की दर समग्र आत्महत्या प्रवृत्तियों की दर से भी अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
IPO: आईपीओ के बाद शेयरों के दाम चढ़ाने के लिए एसएमई दे रहीं गलत जानकारी
छोटी और मझोली कंपनियों यानी एसएमई के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में आ रही पैसों की बाढ़ के बीच बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों से कहा है कि वे इस तरह के आईपीओ में निवेश करते समय सावधानी बरतें। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान में भुखमरी : 41 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित, प्रसव में ही मर रही औरतें
पाकिस्तान की एनीमिया पीड़ित महिलाओं में से 14.4% का वजन कम है और 24% का अधिक। मातृ पोषण इतना अपर्याप्त है कि 1 लाख जीवित प्रसव में से 186 महिलाएं मर जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Apna Adda 19: जिसे हंसल मेहता और मिलन लूथरिया ने घोषित किया ‘सुपरस्टार’
मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी चार पांच नौजवान कलाकारों के साथ एक बार जयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे तो एक युवती तेजी से भागती हुई आई और इन लड़कों में से एक का ऑटोग्राफ लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर...