फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SMEs are giving wrong information to increase share prices after IPO

IPO: आईपीओ के बाद शेयरों के दाम चढ़ाने के लिए एसएमई दे रहीं गलत जानकारी, सेबी ने निवेशकों को सावधान किया

Thu, 29 Aug 2024 05:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Aug 2024 05:36 AM IST
सार

आईपीओ के बाद शेयरों के दाम चढ़ाने के लिए एसएमई गलत जानकारी दे रहीं है। इसको लेकर सेबी ने निवेशकों से सोच-समझकर पैसा लगाने की दी सलाह है। 

विज्ञापन
SMEs are giving wrong information to increase share prices after IPO
निवेश प्रस्ताव - फोटो : Istock

विस्तार

 छोटी और मझोली कंपनियों यानी एसएमई के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में आ रही पैसों की बाढ़ के बीच बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों से कहा है कि वे इस तरह के आईपीओ में निवेश करते समय सावधानी बरतें। साथ ही, असत्यापित सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। गैरभरोसेमंद सुझावों व अफवाहों के आधार पर निवेश न करें। शेयरों के भाव बढ़ाने के लिए एसएमई प्लेटफॉर्म पर कई कंपनियां सूचीबद्ध होने के बाद गलत जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा, बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद कई एसएमई या उनके प्रवर्तक सार्वजनिक घोषणाओं में बोनस इश्यू, स्टॉक विभाजन, तरजीही आवंटन के मामले में गलत जानकारी दे रहे हैं। इसे देखते हुए निवेशक इनमें भारी पैसा लगा रहे हैं, जिससे पैसा डूबने का खतरा है।
विज्ञापन


दाम चढ़ाकर प्रवर्तक बेच देते हैं हिस्सा : ज्यादा बोनस और स्टॉक विभाजन जैसे एलान निवेशकों को ऐसे शेयरों मे निवेश के लिए प्रेरित करते हैं। इसके बाद जब शेयरों के दाम चढ़ जाते हैं, तब प्रवर्तक ऊंची कीमतों पर अपना ज्यादातर हिस्सा बेचकर निकल जाते हैं। सेबी ने चार महीने में ऐसी पांच कंपनियों पर बाजार में प्रतिबंध लगाया है। इन सभी की कार्यप्रणाली एक जैसी थी, जिससे निवेशकों को घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed