फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Council of Ministers Meeting Women Issue Social Sector Infrastructure like issues discussed

Council of Ministers Meeting: पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की, महिला सुरक्षा समेत अहम मुद्दों पर मंथन

Thu, 29 Aug 2024 03:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 Aug 2024 03:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ मैराथन बैठक की। चार घंटे से अधिक समय की इस अहम बैठक में महिला सुरक्षा, सामाजिक मुद्दे और संरचनात्मक विकास के तमाम पहलुओं पर विस्तार से मंथन हुआ।

विज्ञापन
PM Modi Council of Ministers Meeting Women Issue Social Sector Infrastructure like issues discussed
मंत्रिपरिषद में शामिल वरिष्ठ मंत्रियों के साथ पीएम मोदी - फोटो : https://www.pmindia.gov.in/en/image-gallery/

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में मंत्रियों के अलावा नौकरशाह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने सरकार में शामिल सहयोगी मंत्रियों और नौकरशाहों को महिलाओं और गरीबों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए सामाजिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में पीएम मोदी की अध्यक्षता में लगभग पांच घंटे की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे पर हुई प्रगति का जायजा लिया गया।

विज्ञापन


मैराथन बैठक के दौरान मंत्रियों और नौकरशाहों से पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों से कहा, सरकार ने पिछले 10 वर्षों में अच्छा काम किया है। अगले पांच वर्षों तक भी इसी गति से काम करेंगे। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि विकास उसी गति से जारी रहेगा जैसा कि पिछले दशक में रहा क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा है। बैठक में बुनियादी ढांचे और युवाओं के बीच कौशल में सुधार को लेकर हो रहे प्रयासों पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा, बुनियादी ढांचे और कौशल क्षेत्रों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गतिशक्ति मंच और मिशन कर्मयोगी का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन


नई योजनाओं और नीतिगत फैसलों के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल हुए। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के साथ विगत 9 जून को शपथ ली थी। पदभार संभालने के लगभग 80 दिनों के बाद हुई मैराथन बैठक में पीएम मोदी ने नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया। बता दें कि लगातार तीसरी बार सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री मोदी की टीम में इस बार तेदेपा और जदयू जैसे सहयोगी दलों के मंत्री भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर होने से पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का अंतिम प्रस्तुति
100 दिवसीय एजेंडे पर आधारित सरकार की भावी नीतियों और योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से प्रस्तुति दी। सरकार के प्रमुख फैसलों पर निवर्तमान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने प्रस्तुति दी। बता दें कि गौबा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनकी जगह अब टीवी सोमनाथन अगले कैबिनेट सचिव का पदभार संभालेंगे। गौबा के अलावा बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों ने 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल करने को लेकर हो रहे कामकाज पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 2047 तक विकसित भारत के लिए कौशल विकास रूपरेखा पर एक प्रस्तुति दी।

80 दिनों के भीतर लाखों करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
बता दें कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी 2.30 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है। पहले 80 दिनों में ही NDA सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई रेलवे लाइन, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed