Top News: जस्टिस वर्मा के खिलाफ 'महाभियोग' पर विचार; कुवैत में बिगड़ी गुलाम नबी आजाद की तबीयत; पढ़ें सुर्खियां
महाभियोग पर विचार कर रही सरकार
राष्ट्रपति तैयार करा रहे नए संविधान का मसौदा
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने मंगलवार को ऐलान किया कि उन्होंने नए संविधान के मसौदे पर काम शुरू करने के लिए 10 कानूनी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की है। एर्दोआन का कहना है कि मौजूदा संविधान 1980 की सैन्य तख्तापलट के बाद बना था और अब वह पुराना हो गया है। इसलिए देश को एक नया, नागरिक और लोकतांत्रिक संविधान चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
समन्वय की कमी से 50 हजार+ पदों पर भर्ती अटकी
बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधियों और बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के अफसरों के बीच तकरीबन 10 बार बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकों का परिणाम शून्य है, क्योंकि रिक्त पदों के अधियाचन के प्रारूप पर ही सहमति नहीं बन सकी है। पढ़ें पूरी खबर..
छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक
भारत की अपील पर इंटरपोल का पहला सिल्वर नोटिस जारी
भारत की अपील पर इंटरपोल ने पहली बार सिल्वर नोटिस जारी किया है। वैश्विक संपत्ति से जुड़े इस मामले में फ्रांस के दूतावास में पदस्थापित अधिकारी शुभम शौकीन के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि इंटरपोल ने भारत में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ सिल्वर नोटिस जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
दुश्मन की 70 से अधिक पोस्ट को किया तबाह, भागते नजर आए पाकिस्तानी रेंजर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। सांबा, आरएसपुरा, अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में बीएसएफ ने न सिर्फ पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ को नाकाम किया, बल्कि गोलाबारी का भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 70 से अधिक पोस्टों को भारी नुकसान पहुंचाया। यही नहीं घुसपैठ के लिए तैयार किए गए तीन आतंकी लॉन्च पैड को मिट्टी में मिला दिया। पढ़ें पूरी खबर..
प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल; खुदकुशी कांड में नया मोड़!
सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-27 में एक ही परिवार के सात लोगों के शव कार में मिले। कहा जा रहा है कि कारोबार में बार-बार घाटा होने व फाइनेंसरों के दबाव में इन्होंने आत्महत्या की है। मृतकों में कारोबारी प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..
15 सितंबर तक दाखिल किया जा सकेगा आयकर रिटर्न
आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि जो 31 जुलाई 2025 थी, को अब बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 करने का निर्णय लिया गया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीडीटी के अनुसार यह विस्तार ITR फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और TDS क्रेडिट रिफ्लेक्शन में महत्वपूर्ण संशोधनों के कारण अधिक समय प्रदान करेगा। यह कदम सभी के लिए एक सहज और अधिक सटीक फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। औपचारिक अधिसूचना बाद में दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
2016 के बाद पहली बार बेंगलुरु ने बनाई शीर्ष-दो में जगह
दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का कैंसर