फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG vs RCB Result: Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Point

LSG vs RCB: 2016 के बाद पहली बार बेंगलुरु ने बनाई शीर्ष-दो में जगह, क्वालिफायर-1 में होगा पंजाब से सामना

Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 May 2025 11:55 PM IST
सार

लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs RCB Result: Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Point
लखनऊ बनाम बेंगलुरु - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। वहीं, आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज है। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने दो विकेट झटके जबकि आकाश सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

आरसीबी ने रचा इतिहास
आरसीबी की यह घर से बाहर सातवीं जीत है। इसी के साथ इस टीम ने इतिहास रच दिया है। आरसीबी ऐसा करने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई। सत्र की शुरुआत में आरसीबी ने गत विजेता कोलकाता को उनके घर में हराया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई, मुंबई इंडियंस को मुंबई, राजस्थान रॉयल्स को जयपुर, पंजाब किंग्स को न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली में हराया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज; वॉर्नर को पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी और पंजाब के बीच खेला जाएगा क्वालिफायर-1
आईपीएल 2025 में यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला था, जिसे आरसीबी ने जीत लिया। 2016 के बाद पहली बार टीम ने लीग चरण का समापन शीर्ष-दो में रहकर किया है। आईपीएल इतिहास में अब तक तीन बार आरसीबी शीर्ष-दो में रही है। इस सत्र से पहले 2016 और 2011 में टीम शीर्ष-दो में रही थी। लखनऊ पर जीत के साथ आरसीबी 19 अंक और 0.301 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची। वहीं, लखनऊ 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही। अब आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से क्वालिफायर-1 में होगा। श्रेयस अय्यर की टीम ने सोमवार को मुंबई पर शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई और गुजरात के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: ये नहीं देखा तो क्या देखा! ऋषभ पंत ने अनोखे अंदाज में मनाया शतक का जश्न; वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

विराट कोहली के बाद जितेश और मयंक ने संभाला मोर्चा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। आकाश सिंह ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को दिग्वेश के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रजत पाटीदार सिर्फ 14 रन बना पाए। उन्हें विलियम ओरुर्के ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। अगली गेंद पर उन्होंने लिविंगस्टोन को भी पवेलियन की राह दिखाई।

90 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी आरसीबी को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। विराट कोहली एक छोर पर तैनात थे, उनका साथ मयंक अग्रवाल ने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने 27 गेंदों में सत्र का आठवां पचासा पूरा किया। वह 30 गेंदों में 10 चौके की मदद से 54 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें आवेश खान ने शिकार बनाया। इसके बाद मयंक को जितेश शर्मा का साथ मिला। दोनों ने 45 गेंदों में 107 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। इस दौरान स्टैंडइन कप्तान जितेश ने अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा भी पूरा किया। वह 33 गेंदों में 85 और मयंक 23 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। 

पंत का शतक
इससे पहले, लखनऊ की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा था। मैथ्यू ब्रीतजके को नुवान तुषारा ने बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तीसरे नंबर पर आए कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी की और 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के खिलाफ पूरन ने 13 और अब्दुल समद एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, आरसीबी के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 2018 के बाद आया पंत के बल्ले से शतक, लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज; फॉर्म में वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed