फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar Diagnosed With Second Stage Liver Tumor Cancer Actress request to Fans Keep Me In Your Prayers

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का कैंसर, बोलीं - 'मेरे लिए प्रार्थना करें'

Tue, 27 May 2025 11:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 27 May 2025 11:09 PM IST
सार

Dipika Kakar Post On Liver Tumor: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।
 

विज्ञापन
Dipika Kakar Diagnosed With Second Stage Liver Tumor Cancer Actress request to Fans Keep Me In Your Prayers
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@ms.dipika

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका को स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)


दीपिका का इंस्टाग्राम पोस्ट
दीपिका कक्कड़ ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है कि उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना और फिर पता लगाना कि ये लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता लगना कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का घातक है।'

यह भी पढ़ें: Mission Impossible 8: 11वें दिन कैसी रही 'मिशन इंपॉसिबल 8' की कमाई, क्या 100 करोड़ कमा पाएगी टॉम की फिल्म

दीपिका के पोस्ट में दिखी पॉजिटिविटी
दीपिका ने आगे लिखा, 'ये हमारे अब तक के एक्सपीरियंस किया गया सबसे मुश्किल समय है, लेकिन मैं पूरी तरह से पॉजीटिव हूं, इस हालत का सामना करने और इससे और भी मजबूत होकर बाहर निकलने के लिए सोच लिया है। इंशाल्लाह! मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और आप सभी से प्यार और दुआएं मिल रही हैं, मैं इस सिचुएशन से भी बाहर निकलूंगी।'

दीपिका की पोस्ट पर सेलेब्स का रिएक्शन
दीपिका कक्कड़ की गंभीर बीमारी को सुनने के बाद कई सेलेब्स ने पोस्ट कर दुआएं दी हैं। एक्ट्रेस अविका गोर ने लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ दीदी', आरती सिंह ने लिखा, 'आप ठीक हो जाओंगे, प्रार्थनाएं आपके साथ हैं', टीना दत्ता ने लिखा, 'शीघ्र स्वस्थ हो जाओ।', एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'मेरी सारी दुआएं दीपिका अल्लाह अच्छा हो, हाफिजॉ। अल्लाह आपको स्वस्थ रखे और आपको लम्बी उम्र प्रदान करे, आमीन।'


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed