फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad High Court Justice Yashwant Varma Cash Row Union Govt thinking over option of impeachment motion

Justice Varma Cash Row: महाभियोग पर विचार कर रही सरकार; आधिकारिक आवास से मिली थी भारी मात्रा में जली हुई नकदी

Wed, 28 May 2025 01:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 May 2025 01:46 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट में सेवाओं के दौरान न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के विवाद अभी थमा नहीं है। इस प्रकरण के बाद जस्टिस वर्मा का तबादला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया। अब खबरों की मानें तो केंद्र सरकार न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Allahabad High Court Justice Yashwant Varma Cash Row Union Govt thinking over option of impeachment motion
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्प पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए जस्टिस वर्मा यदि खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाना एक स्पष्ट विकल्प है।
विज्ञापन

Allahabad High Court Justice Yashwant Varma Cash Row Union Govt thinking over option of impeachment motion
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस संजीव खन्ना (फाइल) - फोटो : ANI
पूर्व सीजेआई कर चुके हैं महाभियोग चलाने की सिफारिश
देश के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की थी। खन्ना ने यह पत्र सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित एक आंतरिक जांच पैनल द्वारा वर्मा को दोषी ठहराए जाने के बाद भेजा था, हालांकि इसके निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad High Court Justice Yashwant Varma Cash Row Union Govt thinking over option of impeachment motion
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुप्रीम कोर्ट के जांच पैनल ने जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया
जस्टिस वर्मा को राजधानी में उनके आधिकारिक आवास से भारी मात्रा में जली हुई नकदी मिलने के बाद शीर्ष न्यायालय द्वारा नियुक्त जांच पैनल ने दोषी ठहराया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed